मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा के सरपंचों के लिए बड़ा ऐलान, पंचायतों को विकास के लिए मिलेगा 1871 करोड़ का फंड 

On: May 16, 2025 2:07 PM
Follow Us:
haryana saini

Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सरकार ग्राम पंचायतों में 60 व 90 एमएम पेवर ब्लॉक की इंटरलॉकिंग रेट बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है. यह घोषणा उन्होंने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में डबवाली हलके से आए सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान की.

पंचायतों को विकास के लिए मिलेगा 1871 करोड़ का फंड

मुख्यमंत्री ने बताया कि अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए कुल 1871 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पंचायतों को विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने देगी.

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के इस जिले को मिली CNG बसों की सौगात, ये रहेगा नया रूट

डबवाली क्षेत्र की पंचायतों को मिला विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने बताया कि डबवाली हलके की 21 पंचायतों को पिछले छह महीनों में 14.10 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई है. उन्होंने सरपंचों से आह्वान किया कि वे विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखें.

ऐलनाबाद में विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे ऐलनाबाद के पार्षदों ने शहर के अस्पताल को अपग्रेड करने, एसटीपी प्लांट की क्षमता बढ़ाने, खेल स्टेडियम बनाने और नहर किनारे सड़क निर्माण जैसे कार्यों की मांग रखी. सीएम सैनी ने आश्वासन दिया कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें  Political News Delhi: BJP ने 4 मौजूदा सांसदों को दिया झटका, दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को उतारा मैदान में, इस बड़ी सीट से लड़ेंगी चुनाव

नशा मुक्त हरियाणा के लिए जागरूकता की अपील
मुख्यमंत्री ने पार्षदों से अपील की कि वे सरकार के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाएं. उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करें और यदि किसी को नशा बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या उन्हें स्वयं सूचित करें.

सैन समाज की मांगों को लेकर दिया भरोसा
प्रदेशभर से आए सैन समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और समाज के हित में किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि संत शिरोमणी सैन जी महाराज की जयंती पर की गई सभी घोषणाओं को चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें  Fire Fighting Robots: हरियाणा में अब आग बुझायेगे रोबोट, जानिए क्या है इनकी काबिलियत

हर वर्ग को मिलेगा सम्मान और समाधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार सभी समाजों के सम्मान और विकास को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यदि किसी भी मुद्दे पर बात करना चाहते हैं तो संत कबीर कुटीर के द्वार सदैव खुले हैं.

लोधी समाज ने भी रखी अपनी मांगें
इस अवसर पर लोधी समाज के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा. मुख्यमंत्री सैनी ने उन्हें भरोसा दिया कि उनकी मांगों पर भी जल्द कार्यवाही की जाएगी.

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now