मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन को एथलेटिक्स हरियाणा ने दी श्रद्धांजलि

On: January 31, 2026 6:54 PM
Follow Us:
भारतीय ओलंपिक संघ

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और महान एथलीट पी टी उषा के पति, पूर्व कबड्डी खिलाड़ी वी श्रीनिवासन के निधन पर एथलेटिक्स हरियाणा की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके आकस्मिक निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। 67 वर्षीय वी श्रीनिवासन का शुक्रवार को हृदयाघात के चलते निधन हो गया। वह न केवल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे, बल्कि अपने सरल, शांत और सहयोगी स्वभाव के लिए भी पहचाने जाते थे।

खेल हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड, फरीदाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि वी श्रीनिवासन अपने समय के बेहतरीन कबड्डी खिलाड़ियों में शामिल रहे। खेल जीवन के बाद उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सेवाएं दीं और सेवानिवृत्त होकर इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए। सेवा और खेल, दोनों ही क्षेत्रों में उनका योगदान सराहनीय रहा। वे हर परिस्थिति में सभी के साथ सहयोग करने वाले व्यक्ति थे, जिसके कारण उन्हें खेल और प्रशासनिक दोनों जगत में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था।

यह भी पढ़ें  Haryana crime: किराए पर कार बुकिंग, हाईवे पर हथियार पर की थी लूट, दोनों को लिया रिमांड पर

वी श्रीनिवासन और पी टी उषा का दांपत्य जीवन 25 अप्रैल 1991 को प्रारंभ हुआ। विवाह के बाद भी उन्होंने खेल से अपना नाता बनाए रखा और पी टी उषा के एथलेटिक्स करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स से जुड़े रहकर उन्होंने खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और संस्थान के संचालन में सक्रिय सहयोग किया। खेल जगत में पी टी उषा की प्रत्येक उपलब्धि के पीछे वी श्रीनिवासन की शांत, सशक्त और अडिग भूमिका रही, जिसे हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  करनाल से चली साइकिल यात्रा साइक्लोथऩ का कोसली क्षेत्र में किया गया जोरदार अभिनंदन

वी श्रीनिवासन के निधन पर एथलेटिक्स हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और महासचिव प्रदीप मलिक ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now