मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Election News: BJP घोषणा पत्र में किया ऐलान: किसानों के कर्ज माफ, महिलाओं को मिलेगी पेंशन

On: November 18, 2024 7:49 AM
Follow Us:

Election News:  महाराष्ट्र व झारखंड में विधानसभा चुनाव होने को जा रहे हैं। वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं । जिसमें किसानों, युवाओं व महिला वोटरों को लुभाने के लिए कई बडी बडी घोषणाएं की गई हैं। जितना हारना तो बाद की बात है लेकिन वोटरों को घोषणाए पर चर्चाए हो रही है। अब देखना यह है इस घोषनाओ को कितना फायदा होता है।

23 को आएंगे चुनाव: चुनाव आयोग की ओर से महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। झारखंड में दो चरण में चुनाव में जबकि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण चुनाव होगे। वहीं 23 को मतगण्ना होगी। दोनो पार्टियो की ओर धुवांधार प्रचार योजनाओ की लेकर घोषणाए की जा रही है। राहुल गांधी व मोदी की ओर से पूरी जान झोक दी गई हैं Election News

यह भी पढ़ें  PSL 2025 Schedule: कल से होगा PSL का आगाज , यहां जाने कब और कहां होंगे मैच

 

कर्ज माफी का ऐलान: किसानों पर कर्ज आजकल बडा मुद्दा बना हुआ है। बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन समूह महायुति के संकल्प–पत्र किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया गया है । इतना ही नहीं कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन महाविकास अघाडी ने कर्ज माफी के साथ वूमैन को प्रतिमाह 3,000 रुपए का ऐलान भी किया गया है।Election News

 

जानिए क्या है बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन समूह महायुति की घोषणाएं

बता दे कि चुनावो को लेकर दोनो पार्टिया बडी बडी घोषनाए कर रही है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन समूह महायुति ने 25 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया है। जिनमें किसानों, महिलाओं व युवाओं के लिए कई कल्याणकारी व लाभकारी घोषणाएं की है।आइए इस लेख के माध्यम से तीनों के लिए की गई घोषनाओ को यहां बताया गया है।

यह भी पढ़ें  सावधान! Car नहीं, साइलेंसर बेचकर लाखों कमा रहे चोर! निशाने पर Maruti की ये कार

BJP COMG RLD

महिलाओं के लिए घोषणाएं

चूंकि महिलओ का वोट बैंक काफी बडा है। ऐसे में महिला वोटरो ने ये बडे ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के हर महीने 2100 रूपए दिया जाएगा।
बता दे इसके चलते महिलाओं को सालाना 25,200 रूपए दिए जांएगें। लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का काम चलता रहेगा। 2027 तक 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। इतना नहीं आंगबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को 15,000 रुपए वेतन और बीमा भी होगा।

किसानों के लिए घोषणाएं

  • किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि को 12,000 से बढ़ाकर 15,000 होगी
  • सोयाबीन की न्यूनतम कीमत 6,000 रुपए करने
  • किसानों के लिए भावांतर योजना भी चलाने

 

 

युवाओं के लिए घोषणाएं

  • 10 लाख छात्रों को 10,000 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी
  • 25 लाख को रोजगार प्रदान किए जाएंगे।
  • एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय से उद्यमी तैयार करने की योजना
  • 15 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
  • स्वामी विवेकानंद युवा स्वास्थ्य कार्ड और वार्षिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा
  • ओबीसी, एसबीसी, आईडब्ल्यूएस और वीजेएनटी छात्रों की ट्यूशन और परीक्षा फीस की पूरी प्रतिपूर्ति
  • महारथी और अटल टिकरिंग लैब्स योजना के जरिये रोबोटिक्स और एआई में प्रशिक्षण
यह भी पढ़ें  Haryana News: डीटीपी ने रेवाड़ी में ढहाई अवैध कालोनी

वृद्धों व गरीब के लिए घोषणाएं

वृद्धावस्था पेंशन धारकों को हर महीना 2,100 रुपए दिए देने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधार-सक्षम सेवाएं और सरकारी हॉस्पिटलों में स्वतंत्र ओपीडी शुरू की जाएगी। इसके साथ हर गरीब को खाद्य सुरक्षा का फायदा दिया जाएगा। गरीब लोगों के एक बडा ऐलान किया है। अक्षय अन्न योजना के तहत निम्न आय वर्ग वाले परिवारों को मुफ्त भोजन दिया जाएगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now