मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रोहतक से कामाख्या के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, हरियाणा को मिलेगी पूर्वोत्तर से सीधी रेल कनेक्टिविटी

On: January 12, 2026 6:23 PM
Follow Us:
Breaking News

अमृत भारत एक्सप्रेस: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने रोहतक और असम के कामाख्या के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद रोहतक जिले को पहली बार सीधे पूर्वोत्तर भारत से रेल मार्ग के जरिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। अब तक इस रूट पर यात्रा करने के लिए यात्रियों को दिल्ली या अन्य बड़े जंक्शनों पर ट्रेन बदलनी पड़ती थी, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते थे। Amrit Bharat Express

जानिए क्या रहेगा समय: रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार ट्रेन नंबर 15671 कामाख्या से रोहतक के लिए शुक्रवार रात 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन करीब दो दिन का सफर तय करने के बाद रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे रोहतक पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 15672 रोहतक से कामाख्या के लिए रविवार रात 10 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और मंगलवार दोपहर करीब सवा 12 बजे कामाख्या पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें  Good News Rewari: 28 से 30 मार्च तक खरीदी जाएगी इन गांवों की सरसों, पढिए शेड्यूल

बता दें कि अभी इस ट्रेन का औपचारिक टाइम टेबल सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन मंजूरी मिलने के बाद संचालन की प्रक्रिया को जल्द पूरा किए जाने की संभावना है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन असम से चलकर बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली होते हुए हरियाणा पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव काठिहार, छपरा, वाराणसी, प्रयागराज और दिल्ली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

यहां रहेगा ठहराव: रंगिया, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बरौनी, बेगूसराय, हाजीपुर, सोनपुर, बलिया, गाजियाबाद और बहादुरगढ़ जैसे स्टेशनों पर भी वाणिज्यिक ठहराव प्रस्तावित है। इन ठहरावों से बड़ी संख्या में यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें  Haryana News: गुरूवार नामांकान का अंतिम दिन, जानिए अब तक कितनों ने भरे पर्चे

पहले नही थी सीधी सेवा: बता दे कि पहले रोहतक और आसपास के क्षेत्रों से असम और पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले दिल्ली जाना पड़ता था और फिर वहां से दूसरी ट्रेन पकड़नी होती थी। अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से यह परेशानी खत्म हो जाएगी। रोहतक के साथ-साथ भिवानी, झज्जर और सोनीपत जिलों के यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन काफी फायदेमंद साबित होगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

सीधी ट्रेन सेवा: हरियाणा के विभिन्न जिलों से असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सीधी ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की इस ट्रेन में सीधे टिकट मिलने से श्रद्धालुओं और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सकेगा। रेलवे बोर्ड के इस फैसले को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now