BREAKING NEWSBHIWADI

Alwar News: MLA का दो टूक जबाव, पानी की समस्या का समाधान होगा तो ही होगा धरना समाप्त

Alwar News पानी की समस्या के मुद्दे पर शनिवार काे दूसरे दिन भी भगतसिंह सर्किल पर BJP  का धरना जारी रहा। वहीं, विधायक संजय शर्मा अस्पताल में भर्ती रहे, वे ठीक हैं। सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ किया।

दाेपहर करीब 12.15 बजे प्रशासन की ओर से ADM  प्रथम रामचरण शर्मा, एडीएम सिटी उम्मेदी लाल मीणा, जलदाय विभाग के एसई सुनील गर्ग व एक्सईएन जेपी मीणा धरनास्थल पर पहुंचे।

 

इन्हाेंने BJP  जिलाध्यक्ष संजय नरूका से बातचीत की। नरूका ने उन्हें कहा कि समस्या का समाधान चाहिए। आश्वासन और प्रस्ताव नहीं चाहिए। आप जाे काम करने की कह रहे हैं, उन्हें कर दें, हम आंदाेलन समाप्त कर देंगे।

हीरो कर्मचारी यूनियन दिवस पर हवन व ध्वजारोहण, कलाकारों ने रंगारंग दी प्रस्तुति
Dharuhera: हीरो कर्मचारी यूनियन दिवस पर हवन व ध्वजारोहण, कलाकारों ने रंगारंग दी प्रस्तुति

शुक्रवार रात काे MLA Sanjay Sharma   के हास्पिटल में भर्ती हाेने के बाद भी BJP  कार्यकर्ता रात में भी धरने पर जमे रहे। इसके बाद शनिवार सुबह राज्य सरकार और प्रशासन काे सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया।

इस दाैरान भगवान से भी प्रार्थना की गई कि बारिश कर आमजन काे राहत दे। दाेपहर में धरनास्थल पर पहुंचे अधिकारियाें ने बताया कि हम पानी की समस्या दूर करने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। ADM  ने जलदाय विभाग की ओर से किए जाने वाले उपायाें के बारे में बताया। जलदाय एसई ने भी किए जा रहे प्रयासाें के बारे में बताया।

 

इस पर धरनास्थल पर माैजूद भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने कहा कि 12 जून काे हमने ज्ञापन दिया था। इसके बाद काेई कार्रवाई नहीं की गई। पानी की वितरण व्यवस्था ठीक की जाए। इस दाैरान SE  ने BJP  पार्षदाें से भी समस्या की जानकारी ली।

Date Sheet: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने जारी की मई-जून की परीक्षाओं की डेटशीट, यहां से करें डाउनलोड
Date Sheet: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने जारी की मई-जून की परीक्षाओं की Date Sheet, यहां से करें डाउनलोड

 

जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता Aaditya Sharam  ने बताया कि हमने BJP  नेताओं से नए ट्यूबवेल लगाने और अमृत याेजना में पानी की व्यवस्था करने की बात कही है। यह भी कहा है कि हम Pump House  पर जाकर बैठक लेंगे और पार्षदाें काे बुलाकर बातचीत करेंगे। अवैध कनेक्शनाें काे हटाकर पानी की Problems  का निदान करेंगे।

शनिवार काे धरने पर जिलाध्यक्ष नरूका के नेतृत्व में प्रमाेद विजय, अशाेक गुप्ता, दीपक पंडित, दिनेश भार्गव, जितेंद्र राठाैड़, पं. जले सिंह, पार्षद अरुण जैन, सतीश यादव, सुनील चाैधरी, देवेंद्र कुमार, रमाकांत, नगर परिषद की पूर्व सभापति मीना सैनी, सुमन चाैधरी, सुनीता सैनी, डाॅ अशाेक पाठक सहित अन्य माैजूद थे।

इधर, MLA Sanjay Sharma शनिवार रात तक Govt Hospital  में भर्ती थे। वरिष्ठ फिजिशियन Dr . Ashok  ने बताया कि उन्हें लू लगने से उल्टियां हुई थी। अब ठीक हैं। दिन में  MLA Sharma  की कुशलक्षेम पूछने श्रम राज्यमंत्री Tika Ram Juli , कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष याेगेश मिश्रा, Ex MLA Ramhet Yadav अादि पहुंचे।

NHAI TOLL BLACK LIST
NHAI ने इन टोल एजेसियों को किया ब्लैक लिस्ट, यहां जानिए क्या है वजह

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button