मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: राष्ट्र और शहीदों का सम्मान करने वाला समाज समृद्धि और प्रगति की ओर होता है अग्रसर  : कृष्ण कुमार 

On: February 15, 2026 6:12 PM
Follow Us:
डूंगरवास में दो दिवसीय शिवरात्रि पर्व संपन्न, कबड्डी में सोनीपत, रस्साकसी ने डूंगरवास म विजेता
Haryana News: डूंगरवास गांव के श्री बाबा रुपादास मंदिर प्रांगण मे आयोजित दो दिवसीय फाल्गुनी शिवरात्रि पर्व संपन्न हो गया। समापन अवसर पर हरियाणा सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर मंदिर कमेटी के प्रधान मास्टर बीरेंद्र सिंह भाटोटिया, गांव के सरपंच विपिन कुमार, कमेटी सचिव मास्टर सुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष सजन फौजी, भूदेव यादव, मेजर बीरेंद्र नीमरानियां, पूर्व सरपंच सुरेश कुमार, बिरेंद्र थानेदार, मास्टर कुलदीप ने मुख्यातिथि को पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
इस मौके विशिष्ट अतिथि के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता रचना यादव, पूर्व आईजी सीआरपीएफ राकेश भाटोटिया, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर इंडस्ट्रीज रवि यादव, धारूहेड़ा ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान कार्तिक सरपंच जोनियावास, ग्रीवेंस कमेटी सदस्य एवं भाजपा मीरपुर मंडल अध्यक्ष नवीन यादव, रिटायर्ड प्रिंसिपल पूनम यादव, पूर्व डीजीपी अजीत सिंह भाटोटिया की धर्मपत्नी समाज सेविका सविता भाटोटिया, कर्नल जलसिंह, रसगन सरपंच करण सिंह,  संजू सरपंच मसानी, प्रीतम सरपंच जोनावास, एडवोकेट अनिल राव, मास्टर रोहतास, मंगतू राम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Haryana News
डूंगरवास में दो दिवसीय शिवरात्रि पर्व संपन्न, कबड्डी में सोनीपत, रस्साकसी ने डूंगरवास म विजेता
डूंगरवास में दो दिवसीय शिवरात्रि पर्व संपन्न, कबड्डी में सोनीपत, रस्साकसी ने डूंगरवास म विजेता
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार ने कहा कि जो समाज एवं राष्ट्र अपने शहीदों का सम्मान करता है और सदैव उनके कल्याण के प्रति सजग रहता है, वह समाज सदा समृद्धि और प्रगति की ओर अग्रसर होता है। हमें सदा अपने शहीदों को सम्मान के साथ याद रखना होगा। राष्ट्र की रक्षा, एकता एवं अखंडता को कायम रखने के लिए हमारे वीर सैनिकों और देशभक्तों ने जो शहादत दी है, हमारा राष्ट्र उनका सदा ऋणी एवं कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने मंदिर कमेटी के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को अध्यात्म से जोड़ना भी जरूरी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने ‘संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना’ के तहत राज्य स्तरीय समारोह आयोजित कर महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी तौर पर मनाने की पहल की है। इसका उद्देश्य युवाओं को संतों की शिक्षाओं से जोड़ना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और महापुरुषों को उचित सम्मान देना है, जिसके तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने विजेता टी मों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।समापन अवसर पर गांव के बच्चों ने देश भक्ति और भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। हरियाणवी नृत्य “दुनिया के म्हा भारत सै और भारत में हरियाणा”  के मध्यम से बेटियों ने हरियाणा की समृद्ध विरासत को प्रस्तुत किया। “आपरेशन सिंदूर” लघु नाटिका के जरिए बच्चों ने पहलगाम के आतंकी वीभत्स और भारत की सैन्य ताकत का अहसास कराया। नाटिका के माध्यम से यह साफ संदेश दिया कि अब भारत घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है। तेरी मुरली की धुन पर नन्ही नन्ही बच्चियों ने शानदार नृत्य किया। शिव वंदना और शिव तांडव को भी लोगों ने सराहा।
  कबड्डी में सोनीपत, रस्साकसी ने डूंगरवास विजेता 
दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के कबड्डी के फाइनल मुकाबले में सोनीपत ने माकडोली को हराकर विजेता का खिताब जीता। रस्साकसी का फाइनल मुकाबला डूंगरवास की ही दो टीमों के बीच हुआ, जिसमें बलवान हाथी टीम ने डबल इंजन हनी टीम को पराजित किया। महिलाओं की मटका दौड़ में परमिला बाढ़डा प्रथम, रीना नारनौल ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के गोला फेंक में देवेंद्र पिलानी प्रथम, सौरभ डूंगरवास दूसरे स्थान पर रहे।
महिला गोला फेंक रिया मसानी प्रथम, नेहा कासन द्वितीय रहीं।
बुजुर्गों की दौड़ में जींद के कृष्ण बड़ौदी, प्रथम और कोटपुतली के गिरधारी लाल दूसरे स्थान पर रहे न 1600, मीटर दौड़ में रवि भिवाड़ी प्रथम, सौरव तिजारा ने दूसरा स्थान हासिल किया।  400 मीटर दौड़ में=रवि ने पहला कुशल तिजारा ने दूसरा स्थान हासिल किया।  100 मीटर दौड़ में अवनीश जड़थल प्रथम, नितेश नौरंगपुर द्वितीय रहे। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम माही कासन प्रथम, नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप में अवनीश प्रथम, राकेश रेवाड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now