मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: भिवाड़ी के काले पानी को लेकर दिल्ली में बैठक आयोजित, राव इंद्रजीत ने दिया दो टूक जबाव

On: January 6, 2026 9:38 PM
Follow Us:
भिवाड़ी के काले पानी को लेकर दिल्ली में बैठक आयोजित, राव इंद्रजीत ने दिया दो टूक जबाव

Haryana Newsi: नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी के निवास पर राजस्थान के भिवाड़ी से धारूहेड़ा में आ रहे प्रदूषित पानी व नेशनल हाईवे पर जमा होने वाले प्रदूषित पानी की निकासी ढूंढने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के मौजूदगी में गहन मंथन किया गया। बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि भिवाडी का पानी को किसी कीमत पर धारूहेडा में नही आने दिया जाएगा।

रातों रात तोडा रैंप: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि राजस्थान की भिवाड़ी से लगातार प्रदूषित पानी हरियाणा के धारूहेड़ा की ओर छोड़ा जा रहा है जिससे वहां गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी से लोगों के जीवन को बचाने के लिए हरियाणा की ओर से बनाए गए ब्रेकर को भी रातों-रात तोड़ दिया गया। भिवाड़ी राजस्थान का केमिकल युक्त पानी धारूहेड़ा में लगातार पिछले 10 दिन से जमा हो रहा है।Bhiwadi Kala Pani

यह भी पढ़ें  Rewari News: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

ALWAR BYPASS
उन्होंने कहा कि राजस्थान के दूषित पानी को किसी भी सूरत में हरियाणा की ओर नहीं लेंगे। राव ने बैठक में कहा कि राजस्थान सरकार अपने औद्योगिक पानी को शुद्ध करने का उपाय जल्द से जल्द शुरू करें । उन्होंने कहा कि राजस्थान के दूषित पानी से धारूहेड़ा के लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

राव ने कहा कि प्राकृतिक बहाव भिवाड़ी से धारूहेड़ा की ओर है वर्षों पूर्व केवल बरसाती पानी है भिवाड़ी की ओर से धारूहेड़ा में आता था लेकिन अब पिछले 6- 7 वर्षों से भिवाड़ी का औद्योगिक प्रदूषण पानी धारूहेड़ा की ओर बहाया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मानसून के दौरान भिवाड़ी की ओर से आने वाले बरसाती पानी को निकलने के लिए नेशनल हाईवे के साथ-साथ करीब 6 किलोमीटर लंबा नाला बनाया जाएगा जिसका खर्चा राजस्थान – हरियाणा सरकार बराबर अनुपात में खर्च करेगी वहीं शेष राशि सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से खर्च की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Haryana: युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करने वाले IGU Rewari के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

बैठक में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भिवाड़ी की ओर से आ रहे हैं दूषित पानी का स्थाई हल किया जाए नहीं तो भविष्य में स्थिति और गंभीर बनी रहेगी ।
उन्होंने सुझाव दिया कि भिवाड़ी के प्रदूषित पानी को भिवाड़ी क्षेत्र में ही शुद्ध कर उसे औद्योगिक क्षेत्र व किसानों को बेचा जाए।

उन्होंने कहा कि बरसाती पानी निकासी का हल सड़क एवं परिवहन मंत्रालय कर सकता है लेकिन प्रदूषित पानी की समस्या को हरियाणा व राजस्थान को मिलकर ही हल करना होगा।

बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि 40 एमएलडी के एसटीपी मार्च माह में भिवाड़ी में शुरू कर दिए जाएंगे जिससे काफी हद तक प्रदूषित पानी को काबू किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही भिवाड़ी में सीटीपी का प्लांट भी चालू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें  राज्य का सर्वांगीण विकास सामाजिक समरसता से ही संभव : मुख्यमंत्री

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी को आश्वस्त किया कि मार्च माह तक भिवाड़ी के एसटीपी का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद दूषित पानी की स्थिति पर काबू पाया जा सकेगा। उन्होंने हरियाणा सरकार की ओर से भी सहयोग की आवश्यकता है और वह अपने शहरों के दूषित पानी को भी मसानी बैराज में जाने से नियंत्रित करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक ढलान धारूहेड़ा की ओर होने के कारण मानसून के दिनों में और अधिक समस्या का सामना दोनों राज्यों को करना पड़ता है।

ये रहे मौजूद: बैठक में राजस्थान सरकार के मंत्री सहित हरियाणा सरकार के मंत्री राव नरवीर, सड़क एवं परिवर्तन मंत्रालय के सचिव श्री उमाशंकर, राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, हरियाणा के सिंचाई विभाग के एसीएस अनुराग अग्रवाल शाहिद नेशनल हाईवे की व्यवस्था अधिकारी उपस्थित थे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now