मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाड़ी में भगवान महर्षि वाल्मीकि के नाम से बनेगा भव्य मुख्य द्वार, 21 प्रस्तावों पर लगी मुहर

On: January 9, 2026 3:55 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: नगर परिषद रेवाडी का कार्यकाल 17 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इस सदन की अंतिम बैठक वीरवार को चेयरपर्सन पूनम यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 100 करोड़ 57 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया।

नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने बताया कि बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी है और अब इन्हें मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 120 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और इतने ही कार्य फिलहाल प्रगति पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी आकर 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया है और आगे भी शहर के विकास के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे।

मोन धारण किया’: नगर परिषद की बैठक की शुरुआत समाजसेवी संतलाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद शहर के विकास और नामकरण से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में मनोनीत पार्षद रोहतास वाल्मीकि की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि महर्षि वाल्मीकि आश्रम रोड पर भगवान महर्षि वाल्मीकि के नाम से एक भव्य मुख्य द्वार का निर्माण कराया जाए।

यह भी पढ़ें  Haryana Bijli: हरियाणा में महंगी होगी बिजली, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

प्रस्ताव को सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। प्रस्ताव पारित होते ही वाल्मीकि समाज सहित अन्य समुदायों के लोगों ने खुशी जाहिर की और इसे समाज के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताया। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर तीखी बहस भी देखने को मिली। वार्ड नंबर 3 के पार्षद प्रवीण चौधरी ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल झाड़ू थमाने से व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, इसके लिए नगर परिषद में पर्याप्त कर्मचारियों की भर्ती जरूरी है। वहीं वार्ड नंबर 18 के पार्षद मनीष गुप्ता ने व्यंग्य करते हुए कहा कि विधायक द्वारा झाड़ू उठाने से ही शहर की तस्वीर बदलने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें  Breaking news: दिल्ली विकास की क्रांति की बनी साक्षी: पीएम मोदी

डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगेगी: कंकरवाली जोहड़ में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के प्रस्ताव पर भी लंबी चर्चा हुई। वार्ड नंबर 17 की पार्षद सुचित्रा चांदना ने सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग रखी, जिस पर सदन में काफी हंगामा हुआ।

कई प्रस्तावों को मंजूरी: बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न स्वागत द्वारों, चौकों और मार्गों के नामकरण से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। गढ़ी बोलनी रोड पर बने स्वागत द्वार का नाम महाराज अग्रसेन, नारनौल रोड पर स्वागत द्वार का नाम राजकुमारी सुमित्रा देवी बाई जी, दिल्ली रोड पर स्वागत द्वार का नाम सहस्त्र भाऊ अर्जन पीतल नगरी और बावल रोड पर स्वागत द्वार का नाम राव तुलाराम रखने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें  HBSE से आया अपडेट, 10वीं और 12वीं Class का इस दिन आएगा Result

स्वागत द्वार : इसके अलावा झज्जर रोड पर स्वागत द्वार भगवान विश्वकर्मा, महेंद्रगढ़ रोड पर प्रस्तावित स्वागत द्वार हेमचंद्र विक्रमादित्य, भाड़ावास रोड पर स्वागत द्वार भगवान परशुराम और संत कबीर चौक से नसिया जी मार्ग पर बनने वाले स्वागत द्वार का नाम संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया।

आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना: अन्य प्रस्तावों में वार्ड नंबर 25 स्थित कंकरवाली जोहड़ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना, नयागांव दौलतपुर में ग्रामीणों को अपने खर्च पर स्वागत द्वार बनाने की अनुमति, दिल्ली रोड पर गोरक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच के नाम से चौक निर्माण, राव तुलाराम पार्क में राव तुलाराम की विशाल प्रतिमा लगाने और सती कॉलोनी चौक से एवरेस्ट सिनेमा तक मार्ग का नाम स्वतंत्र सेनानी लक्ष्मण सिंह यादव के नाम पर रखने के प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now