रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

On: January 31, 2026 5:32 PM
Follow Us:
रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

रेवाड़ी: रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन ने आम जन सेवा संगठन के सहयोग से गांव चाववा कोसली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रोटरी क्लब की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने बताया कि यह इस साल क्लब का 10वां रक्तदान शिविर था और अब तक 1500 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका है।

रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

आम जन सेवा संगठन के चेयरमैन सुखबीर चाववा ने कहा कि यह रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के साथ दूसरा रक्तदान शिविर था और यह सहयोग भविष्य में भी जारी रहेगा। शिविर का उद्घाटन गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने किया, जिनका स्वागत आम जन सेवा संगठन की कोऑर्डिनेटर डॉ. निधि ने किया। रक्तदान शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह था और जोगिंदर मेमोरियल ब्लड बैंक ने इस शिविर में अपनी सेवाएं दीं।

रोटरी क्लब के सचिव अनुकूल शर्मा ने कहा कि रक्तदान रोटरी क्लब का मुख्य क्षेत्र है और क्लब इस साल 2000 यूनिट रक्त का लक्ष्य हासिल करेगा। रक्तदान शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रजत वर्मा ने इस शिविर के सभी दाताओं को धन्यवाद दिया। इस शिविर में डॉ. नवीन और क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now