Narmada Expressway: देश के इस राज्य में बनेगा 1200 KM लंबा नर्मदा एक्सप्रेसवे, 11 जिलों को करेगा कनेक्ट, जानें पूरी डिटेल

On: May 22, 2025 7:56 AM
Follow Us:
_Expressway

Narmada Expressway: देश के मध्य प्रदेश राज्य को जल्द ही अपना सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे मिलेगा। इस एक्सप्रेसवे का नाम नर्मदा एक्सप्रेसवे होगा, जिसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NAHI) की ओर से विकसित किया जाएगा। यह यह एमपी की सबसे लंबी सड़क मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, नर्मदा एक्सप्रेसवे 1200 किलोमीटर लंबा होगा, जो प्रदेश के 11 जिलों से होकर गुजरेगा। Narmada Expressway यमुना एक्सप्रेस-वे से चार गुना बड़ा है। इस एक्सप्रेसवे से करीब 30 नेशनल हाइवे, राज्य राजमार्गों और जिला सड़कों को जोड़ेगा, जिससे स्पष्ट रूप से विकास को बढ़ावा मिलेगा।

नर्मदा एक्सप्रेसवे अलीराजपुर और अनूपपुर जिलों के बीच बनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत अमरकंटक से होगी। एक्सप्रेसवे अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर को कवर करेगा।

इस एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले राज्य के राजमार्ग वर्तमान में दो-लेन हैं, हालांकि अभी इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। इसके बाद यह टू-लेन फोर-लेन बन जाएगा। निर्माण से उस मार्ग के आसपास के शहरों में रहने वाले लोगों को लाभ होगा। इस परियोजना के 2026 तक पूरा होने का अनुमान है। नर्मदा एक्सप्रेसवे गुजरात और छत्तीसगढ़ को जोड़ेगा। यह अनूपपुर जिले को छत्तीसगढ़ और अलीराजपुर को अहमदाबाद से जोड़ेगा।

पर्यटन में सहायता के लिए नर्मदा एक्सप्रेसवे

नर्मदा एक्सप्रेसवे से राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इससे गुजरात और छत्तीसगढ़ को भी फायदा होगा. एक्सप्रेसवे ओंकारेश्वर, अमरकंटक और भेड़ाघाट-लामेटाघाट जैसे स्थानों पर जाने वाले पर्यटकों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाएगा।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now