Breaking news: हरियाणा की ये कालोनियां होगी नियमित, ड्रोन सर्वे शुरू

On: August 18, 2025 1:41 PM
Follow Us:
MCD MANESAR

Breaking news:  हरियाणा के मानेसर नगर निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली अनधिकृत कॉलोनियों को बडी राहत मिलने वाली है। इस कालोनियों को नियमित करने के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। निगम ने बताया कि इन कॉलोनियों की सीमांकन के लिए निगम ने अब ड्रोन सर्वे कराने का फैसला लिया है।Manesar Municipal Corporation

 

यह सर्वे अवैध कॉलोनियों का डिजिटल रिकॉर्ड बनाने और उन्हें कानूनी मान्यता देने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करेगा। बता दे कि मानेसर के निगम क्षेत्र में अनधिकृत कॉलोनियों की समस्या काफी पुरानी है। अवैध होने के चलते इन कालोनियो में रहने वाले हजारों परिवारों को पानी, सीवर और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है।Breaking news

सटीक डेटा एकत्रित: बता दें इन कालोनियों का ड्रोन सर्वे किया जाएगा तथा इन कॉलोनियों का सटीक डेटा उपलब्ध कराएगा। इस ड्रोन सर्वे के माध्यम से, मानेसर निगम की सीमा के भीतर आने वाली सभी वैध और अवैध कॉलोनियों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। सर्वे में हर कॉलोनी की वास्तविक सीमाओं की डिजिटल मार्किंग की जाएगी।Breaking news

इस प्रक्रिया के तहत, प्रत्येक कॉलोनी में मौजूद प्लॉटों की संख्या, उनकी स्थिति, निर्माण का प्रकार और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी आकलन किया जाएगा। यह पूरी कवायद हरियाणा सरकार की उन अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की व्यापक योजना का हिस्सा है, जिन्हें अब तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा है।

 

टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अधिकारियों को उम्मीद है कि अगले महीने तक ड्रोन सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। इस कदम से न सिर्फ हजारों परिवारों को राहत मिलेगी, बल्कि मानेसर के शहरी विकास को भी एक नई दिशा मिलेगी।Manesar Municipal Corporation

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निर्देशों पर यह सर्वे शुरू किया गया है। निगम ने इस काम के लिए एक निजी एजेंसी को चुना है, जिसके लिए लगभग नौ लाख रुपये का अनुमानित बजट तैयार किया गया है।Breaking news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now