Breaking News: अत्याचार के विरोध में धारूहेड़ा में गरजे हिंदू, देखिए वीडियो

On: August 16, 2024 6:59 PM
Follow Us:

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिन्दू समाज ने धारूहेड़ा में निकली आक्रोश रैली।

Breaking News: धारूहेड़ा नगर में हिन्दू समाज द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आक्रोश रैली निकाली गई। सर्व हिंदू समाज से लोग एक जुटहुए तथा पूरे बाजार में आक्रोश रैली निकाली गई।

बांग्लादेश सरकार के तख्तापलट हो जाने के बाद बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय विशेषकर हिन्दू समाज पर सुनियोजित ढंग से हो रहे अत्याचार, अराजकता, लूटपाट, भीड़ द्वारा किये जा रहे तांडव, हिन्दु समाज के मंदिरों पर हमले, हिन्दुओं के घरों में आगजनी, वृद्धों एवं बच्चों के साथ विभिन्न प्रकार के अत्याचार, माताओं-बहनों के प्रति अमानवीय व्यवहार, बलात्कार, अंग भंग करना से भी निम्न स्तर का व्यवहार किया जा रहा है। उक्त घटनाओं पर हिन्दु समाज उन कट्टरपंथियों के विरोध में एकजुट खड़ा है।

हिन्दू समाज विश्व के प्रत्येक स्थान पर रहने वाले अपने हिन्दु भाई बहनों के अधिकारों, जीवन की सुरक्षा के लिये कटिबद्ध है। महा महिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री महोदय, भारत सरकार से निवेदन है कि अन्तरिम सरकार पर कूटनीतीक, राजनैतिक, विदेश नीती के माध्यम से कठोरता के साथ दबाव बनाते हुये वहाँ रह रहे अल्पसंख्यक हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर नगरपालिका के चेयरमैन, उप चेयरमैन सहित भारी संख्या में मातृशक्ति व अनेकों हिन्दूवादी संघठनो के सैकड़ो लोगो की उपस्थिति रही।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now