Breaking News: राजस्थान में गुर्जर समाज ने ट्रैक​ किया जाम, खूफिया तंत्र फैल

On: June 9, 2025 12:34 PM
Follow Us:
राजस्थान में गुर्जर समाज ने ट्रैक​ किया जाम, खूफिया तंत्र फैल

Breaking News:  राजस्थान में गुर्जर समाज एक बार सडकों पर आ गया है। राजस्थान के भरतपुर के पीलूपुरा में बुलाई गई गुर्जर महापंचायत जैसे ही खत्म हुई, समाज के लोग आक्रोशित हो गए। वहां से कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा लिया। करीब 2 घंटे तक दिल्ली-मुंबई ट्रैक जाम रहा इतना ही नहीं पटरियों को उखाड़ने की कोशिश की गई।Breaking News

खुफियां तंत्र फैल: एक बार​ फिर राजस्थान में खूफिया तंत्र फैल हो गया है। प्रशासन को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि युवा आक्रोशित होकर ट्रेन रोक देंगे। वहीं, सबसे ज्यादा चौकानी वाली बात तो यह है कि सरकार की ओर से मांगे माने जाने के बावजूद युवक क्यों भड़के?

जानिए महापंचायत के बडे फैसले

 

  • विजय बैंसला ने कहा- आप पटरी पर नहीं बैठें। 9वीं अनुसूची की चिट्ठी जल्द जारी हो जाएगी
  • महापंचायत के बाद का गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक विजय बैंसला पीलूपुरा से निकल रहे थे, कुछ युवाओं ने उन्हें रोक लिया।
  • कैबिनेट अप्रूवल आ जाएगी। बाकी छोटे-मोटे काम इस महीने के जून में पहले हफ्ते मीटिंग हो जाएगी सारे काम करवा लेंगे।
  • बैंसला महापंचायत स्थल से निकल गए ओर युवा ट्रैक की और पहुंचे और ट्रैक रोक दिया।

29 जून को फिर होगी महापंचायत

यूपी के सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा- मांगें पूरी होती है, तभी आंदोलन सफल माना जाता है। मांग पूरी नहीं हुई है। अभी सरकार ने ड्राफ्ट भेजा है।

प्रधान ने कहा- 5% आंदोलन को लेकर 9वीं अनुसूची में शामिल करना हो या रीट के 372 अभ्यर्थियों की बात हो। मुकदमे वापस होने चाहिए, मृतक आश्रितों को नौकरी मिलनी चाहिए। सरकार अगर मांगें मान लेती है तो समाज तय करेगा आगे क्या करना है? Breaking News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now