Breaking News : हरियाणा में इस कांग्रेस विधायक पर FIR , जानिए क्या है पूरा विवाद

On: February 17, 2026 11:18 AM
Follow Us:
Breaking News : हरियाणा में इस कांग्रेस विधायक पर FIR , जानिए क्या है पूरा विवाद

Breaking News: हरियाणा के कैथल जिले में गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह मामला करीब 28 दिन पहले का है, जब विधायक ने SDM कैप्टन प्रमेश सिंह को विरोध के दौरान झुनझुना थमा दिया था। SDM की शिकायत के आधार पर विधायक समेत चार अन्य लोगों को नामजद किया गया है।Breaking News

SDM की शिकायत पर FIR दर्ज
गुहला के DSP कुलदीप बेनीवाल के अनुसार SDM की शिकायत के आधार पर विधायक और उनके साथियों के खिलाफ मानहानि, धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

SDM से बहस के दौरान दिया था झुनझुना
19 जनवरी 2026 को विधायक देवेंद्र हंस BDPO चीका परिसर में दुकानों के निर्माण से जुड़े विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन करने SDM कार्यालय गुहला पहुंचे थे। इस दौरान उनकी SDM कैप्टन प्रमेश सिंह से तीखी बहस हुई।Breaking News

आरोप है कि बहस बढ़ने पर विधायक ने अपने साथ आए कार्यकर्ता की जेब से झुनझुना निकालकर SDM को थमा दिया और कहा— “पकड़ो और जाकर बजाते रहो।” इस घटना को SDM ने अपमानजनक और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला बताया।

 

दुकानों के निर्माण को लेकर शुरू हुआ था विवाद
विवाद की शुरुआत BDPO चीका कार्यालय परिसर में दुकानों के निर्माण से हुई थी। विधायक देवेंद्र हंस ने आरोप लगाया था कि: सरकारी जमीन पर दुकानों की लंबाई बिना मंजूरी बढ़ाई गई। निर्माण कार्य छुट्टी के दिन किया गया इतना ही नहीं निर्माण में भ्रष्टाचार और भारी राशि लेने के आरोप लगाया गया है।

 

जांच के बाद होगी कार्रवाई: पुलिस ने पहले मामले की जांच के लिए कोर्ट से अनुमति ली थी। जांच में कुछ तथ्य सामने आने के बाद FIR दर्ज की गई। अब पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now