Breaking News: खाने वाला तेल हुआ सस्ता, गृहणियों की हो गई बल्ले बल्ले

On: June 7, 2025 9:27 AM
Follow Us:
खाने वाला तेल हुआ सस्ता, गृहणियों की हो गई बल्ले बल्ले

Breaking News : केंद्र सरकार की ओर से कच्चे खाद्य तेलों पर बेसिक इम्पोर्ट ड्यूटी को 20 से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है। इसी के चलते खाद्य तेलों के दाम 8 से 10 रुपए प्रति किलो कम हो चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि खाद्य तेलों के दामों में मंदी के असर से आमजन को राहत मिलेगी।Breaking News

बता दे तेल की कीमतें जो हाल के महीनों में लगभग 17 प्रतिशत तक बढ़ गयी थीं, फिलहाल उनके दामों में उतार देखा जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि खाद्य तेलों के दामों में मंदी के असर से आमजन को राहत मिलेगी। Breaking News

मूल सीमा शुल्क 16.5 फीसदी हुआ
बता दे कि 14 सितंबर 2024 से प्रभावी, कच्चे सोयाबीन तेल, कच्चे पाम तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर मूल सीमा शुल्क 0 से बढ़ाकर 20 फीसदी किया गया था। इसके चलते कच्चे तेलों पर कुल प्रभावी शुल्क 27.5 फीसदी हो गया था।Breaking News

सरकार के हाल में लिए गए निर्णय से कच्चे पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर अब प्रभावी मूल सीमा शुल्क 16.5 फीसदी कर दिया गया है। कच्चे पाम और सोया तेल पर बेसिक इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने से कच्चे तेल का आयात बढ़ेगा और खाद्य तेल सस्ते हो रहे हैं।Breaking News

खाद्य तेलों के थोक कारोबारी ने बताया कि खाद्य तेलों में आयात शुल्क कम होने का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। थोक में रिफाइंड तेल 138-140 रुपए किलो था, जो अब 128-130 रुपए किलो हो गया है। सनफ्लॉवर ऑयल 148-150 रुपए किलो था, जो अब 138-140 रुपए किलो हो चुकाBreaking News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now