Breaking News: हरियाणा मे मर्डर का एक बडा मामला सामने आया है। राजस्थान की डॉक्टर भावना यादव (25) की हरियाणा में बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्या के शव उसके शव को खुद बुर्द करने के लिए उसकी बोडी आग लगा दी।
जीरो एफआईआर पर मामला दर्ज: बता दे कि फिलहाल डॉ. भावना की मां ने जयपुर के एसएमएस थाना पुलिस में उदेश यादव के खिलाफ हत्या का शक जताते मामला दर्ज करवाया है। राजस्थाानय पुलिस ने जयपुर में जीरो एफआईआर करके इसे हिसार के सिविल लाइन थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
ऐसे मिली सूचना: बता दे कि एक युवक ने डॉक्टर की मां को कॉल कर बताया कि भावना जल गई है और हिसार के सोनी हॉस्पिटल में भर्ती है। गंभीर हालत में उसे हरियाणा से 24 अप्रैल की रात को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मामला कोटपूतली-बहरोड़ के गांव अनंतपुरा का है।
जानिए क्या है मामला: बता दे कि पुलिस ने बताया- फिलीपींस से एमबीबीएस की पढ़ाई कर लौटी डॉक्टर भावना आगे की पढ़ाई घर पर रहकर ऑनलाइन कर रही थी। 21 अप्रैल को भावना यादव दिल्ली टेस्ट देने के लिए गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी।
फोन से मिली सूचना: डा भावना की मां ने बताया कि हर सप्ताह दिल्ली जाती थी। 21 अप्रैल को वह पेपर देने दिल्ली आई थी। उसकी मा के पास फोन से सूचना मिली थी कि वह जल गई है। लेकिन उसने जयपुर में दम तोड दिया।

















