Breaking News: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई अंतिम तिथि

On: July 19, 2025 7:03 PM
Follow Us:
 
 Breaking News भारत सरकार ने देश की एकता और अखंडता के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले नागरिकों, संस्थाओं और संगठनों को सम्मानित करने के लिए सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ कर दी है। यह पुरस्कार भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में स्थापित किया गया है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के निर्माण में राज्यों के एकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।
  डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार उन व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामूहिकता को मजबूत करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हों। नामांकन के लिए देश का कोई भी नागरिक, संस्था अथवा संगठन पात्र है। धर्म, जाति, लिंग, जन्मस्थान, उम्र या पेशे के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। आवेदन गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
  डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि चयनित नामों की सिफारिश एक उच्चस्तरीय समिति द्वारा की जाएगी, जिसके बाद राष्ट्रपति द्वारा विजेता को एक विशेष समारोह में प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार न केवल समाज में एकता और भाईचारे को प्रोत्साहित करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि देश का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा जब हम विविधताओं में एकता को बनाए रखेंगे। आवेदन और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक नागरिक गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
—————-

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now