Breaking News: अग्रवाल महासभा भिवाड़ी ने नंदूगोशाला धारूहेड़ा में किया दान

On: October 30, 2025 8:09 PM
Follow Us:
अग्रवाल महासभा भिवाड़ी ने नंदूगोशाला धारूहेड़ा में किया दान

धारूहेड़ा: श्री नन्दू गौशाला एवं उपचार केंद्र, धारूहेड़ा में एक बार फिर श्रद्धा और सेवा का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर अग्रवाल महासभा भिवाड़ी की ओर से गौशाला में 31,000 रुपये की दवाइयां और गुड़ का दान किया गया। इस सेवा कार्य के दौरान महासभा के पदाधिकारी और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।Breaking News


गौशाला के प्रधान रोहित यादव ने अग्रवाल महासभा के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे दानी सज्जनों के सहयोग से ही गौसेवा का यह पवित्र कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। आयोजन के दौरान गऊ माता की आरती, पूजा-अर्चना और भक्ति कार्यक्रम भी संपन्न हुए।Breaking News


समिति ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गऊ माता ऐसे ही सभी भक्तों और उनके परिवारों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें। उपस्थित लोगों ने मिलकर गौसेवा को समाज के लिए प्रेरणादायक परंपरा बताया और इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
धारूहेडा: नंदू गोशाला में दवाईयां देते हुए अग्रवाल महासभा भिवाड़ी के लोग

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now