Breaking News: 12.78 करोड़ की लागत से बनेगा धारूहेड़ा में नया बस स्टैंड, विधायक ने नारियल फोड़ कर किया शुभारंभ

On: October 6, 2025 5:20 PM
Follow Us:
सोमवार को विधायक लक्मण यादव ने करीब 12.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड की नींव रखी और विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की

 

धारूहेड़ा : लंबे समय से प्रतीक्षित बस स्टैंड निर्माण की बाट जोह रहे लोगों को राहत भरी न्यूज़ है। सोमवार को विधायक लक्मण यादव ने करीब 12.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड की नींव रखी और विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की । इस अवसर पर चेयरमैन कंवर सिंह, उप चैयरमैंन अजय जांगड़ा , सचिव सुमित मौजूद रहे।Breaking News

नए बस स्टैंड के निर्माण से धारूहेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परियोजना के तहत बस अड्डे में यात्रियों के लिए वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, पेयजल, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।Bus stand Dharuhera

सोमवार को विधायक लक्मण यादव ने करीब 12.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड की नींव रखी और विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की
सोमवार को विधायक लक्मण यादव ने करीब 12.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड की नींव रखी और विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की

इसके साथ ही बसों के आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए एंट्री और एग्जिट मार्ग अलग-अलग बनाए जाएंगे।
प्रशासन के अनुसार, निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि आने वाले महीनों में बस स्टैंड जनता को समर्पित किया जा सके।Breaking News

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गत 15 जून को इस बस स्टैंड का शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व उनकी मौजूदगी में किया था। बरसात का मौसम होने के कारण इसका निर्माण कार्य शुरु होने में कुछ विलंब हो गया। अन्यथा इस कार्य का श्रीगणेश तीन माह पहले ही हो चुका होता।

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह बस स्टैंड सडक़ से ऊंचा भी बनाया जाएगा, ताकि जलभराव की स्थिति किसी भी सूरत में न बन पाए। उन्होंने कहा कि इस बस स्टैंड का निर्माण कार्य 18 माह के भीतर पूरा हो जाएगा तथा उसे शीघ्र ही क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार भी जताया।

क्षेत्रवासियों ने इस परियोजना को धारूहेड़ा के लिए विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। इस मौके पर धारुहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह, वाइस चेयरमैन अजय जांगड़ा, पीडब्ल्युडी के एक्सईएन सतेंद्र, मनोज सैनी, नानक खोला, अतर सिंह पांचाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास, देवराज महामंत्री, सुनील ठेकेदार, चापसी सिंह समेत अनेकों विभागीय अधिकारी, पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now