Breaking News: हरियाणा में 5 लाख कर्मचारियों की बल्ले बल्ले , DA बढोतरी का मिला तोहफा

On: April 24, 2025 8:45 AM
Follow Us:
हरियाणा में 5 लाख कर्मचारियों की बल्ले बल्ले , डीए बढोतरी का मिला तोहफा

Breaking News: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की एक बडी खुशी की खबर सामने आई है। हरियाणा में सीएम नायब सरकार ने हरियाणा गोवमेंट के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों-पारिवारिक पेंशनभोगियों के डीए यानि महंगाई भत्ते में बढोतरी की है। इतना ही नहीं सरकार ने ये भी ऐलान किया है कि सभी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को अगले महीने मिलने वाले वेतन-पेंशन के साथ ही जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी दिया जाएगा।

जानिए कितना हुआ DA: हरियाणा में मे सीएम नायब सरकार ने हरियाणा के सराकरी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों-पारिवारिक पेंशनभोगियों एक बडा तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को एक जनवरी, 2025 से मूल वेतन और पेंशन के 53 फीसदी बढ़ाकर 55 फीसदी किया है। इतना ही नहीं इसको लेकर हरियाणा सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

 

salary

Breaking News: हरियाणा सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन मे बताया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता डीए और डीआर अप्रैल, 2025 के वेतन और पेंशन/पारिवारिक पेंशन के साथ भुगतान किया जाएगा । यह भी बताया गय कि जनवरी, 2025 से मार्च, 2025 के महीनों के लिए बकाया मई, 2025 के महीने में भुगतान एक साथ दिया जाएगा।

5 लाख कर्मचारियों की बल्ले बल्ले: हाल मे जारी किए नोटिफिकेशन के चलते हरियाणा में तीन लाख पक्के कर्मचारियों और दो लाख 60 हजार पेंशनर्स को इसका फासदा मिलेगा।अब आगे पांचवें और छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन-पेंशन ले रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now