Breaking News: हरियाणा में ये अस्तपाल किया सील, जानिए क्या थी खामिया

On: August 23, 2025 12:28 PM
Follow Us:
हरियाणा में ये अस्तपाल किया सील, जानिए क्या थी खामिया
  • उप सिविल सर्जन डॉ. मनप्रीत तेवतिया की अगुवाई में हुई कार्रवाई
  • डिलीवरी रिकॉर्ड गायब, एक्सपायरी दवाइयां और बर्थ रजिस्ट्रेशन में खामियां मिलीं
  • लेबर रूम और फार्मेसी में भी कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं

तावडू: हरियाणा के मेवात के गांव खोरी कला में रावत अस्पताल में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद उप सिविल सर्जन एवं पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. मनप्रीत तेवतिया के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को राहत अस्पताल एवं जच्चा बच्चा केंद्र पर छापा मार कार्रवाई की। Breaking News

मची अफरी: बता दे जैसे ही टीम वहा पहुंची तो अफरा तफरी मच गई। इस के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर अस्पताल और परिसर में चल रहे मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई में मुख्य उड़न दस्ते से इंस्पेक्टर राजेश कुमार भी मौजूद रहे।Breaking News

निरीक्षण के दौरान मौके पर मिले डॉ. शाहरुख से जब टीम ने मरीजों की देखभाल के बारे में पूछा तो उन्होंने स्वयं मरीज देखने की बात कही। लेकिन अस्पताल में हुई डिलीवरी का कोई भी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। डॉ. कुलसुम से भी जब जवाब मांगा गया तो उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। लेबर रूम की जांच में भी कई अनियमितताएं पाई गईं।

जानिए क्या क्या मिली खामिया‘ बता दे अस्पताल में जन्म रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर भी गड़बड़ियां सामने आईं, जहां कई बच्चों का पंजीकरण बिना लेबर रूम में डिलीवरी हुए ही किया गया था। टीम ने ऑपरेशन थिएटर की जांच की तो वहां भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइयां बरामद हुईं, जिन्हें तुरंत कब्जे में ले लिया गया।

Hopspital  किया सील: डिस्पेंसरी में भी जांच के दौरान टीटी वैक्सीन, इंजेक्शन और एक यूनिट ब्लड फ्रिज में पाया गया, जबकि फ्रिज की कूलिंग भी ठीक से काम नहीं कर रही थी। दवाओं और वैक्सीन की जानकारी मांगे जाने पर फार्मासिस्ट आसिफ और संबंधित डॉक्टर कोई भी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद सभी दवाइयों और सामान को टीम ने सील कर अपने कब्जे में ले लिया।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now