मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Jaat Title Track: बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रही है ‘जाट’

On: April 10, 2025 9:16 AM
Follow Us:

Jaat Title Track: मुंबई । 10 अप्रैल को बॉलीवुड स्टार सन्नी देओल बड़े पर्दे पर ‘जाट’ फिल्म लेकर आ रहे हैं। ‘गदर 2’ के बाद सन्नी देओल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। छोटे भाई बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ तथा बेब सीरीज ‘आश्रम’ में धांसू एक्टिंग के बाद देओल फैमिली की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में  ‘जाट’ फिल्म से बालीवुड को बहुत अपेक्षाएं हैं। हालांकि हाल ही में ईद पर रीलिज हुई सलमान खान की ‘सिकंदर’ फिल्म बड़ा धमाका नहीं कर पाई।

यह भी पढ़ें  Dharuhera News: श्री राम कथा के समापन पर पूर्ण आहुति से हवन आयोजित

‘जाट’ फिल्म में जहां सन्नी देओल मुख्य भूमिका में हैं तो हरियाणा से संबंध रखने वाले रणदीप हुड्डा विलेन ‘राणातुंगा’ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को गोपीचंद मलिनेनी ने निर्देशित किया है, जो तेलुगू फिल्‍मों के मशहूर डायरेक्‍टर हैं। मैथ्री मूवीज के बैनर तले बनी इस फिल्‍म में नॉर्थ और साउथ का पूरा कॉकेटल है। Jaat Title Track

करीब 100 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म में रेजिना कैसेंड्रा लीड हीरोइन हैं। फिल्‍म की बाकी कास्‍ट में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्‍या कृष्‍णन और जगपति बाबू भी हैं। फिल्म में उर्वशी रातौला के गाने ने भी धूम मचाई है।

यह भी पढ़ें  इंस्टाग्राम ने लांच किया एक और धांसू फीचर, जानिए इसका क्या है फायदा

पहले सॉरी बोल, और ढाई किलो का हाथ के डॉयलॉग छाए रहे
‘जाट’ फिल्म में एक बार फिर से सन्नी देओल ढाई किलो के हाथ वाला अपना चिर परिचित डॉयलॉग बोलेंगे साथ ही फिल्म में उनका मुख्य डॉयलॉग पहले सॉरी बोल है।

इस डॉयलॉग पर फिल्म में गाना भी है। सन्नी देओल धमाकेदार एक्शन में दिखाई देंगे इसमें वे एक बार फिर से सरदार की भूमिका में भी दिखाई देंगे और गदर में हैंडपंप उखाड़ने के स्टॉइल की तरह इस बार वे पंखें से एक्शन करते नजर आएंगे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now