Breaking News: किसी ने ठीक ही कहा है प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती। हरियाणा के रेवाड़ी के निनित यादव ने यह सिद्ध कर दिया है कि गैर फिल्मी पृष्ठभूमि के युवा भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर फिल्म क्षेत्र में कामयाब हो सकते है ।BOLLYWOOD
फिल्म O’Romeo में सह- अभिनेता की भूमिका से चर्चा में आए अहीरवाल दक्षिण हरियाणा रेवाड़ी के नितिन यादव के लिए कैरियर का महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। इस फिल्म में उनके किरदार ने कहानी को पूर्णता के साथ तृप्ति के किरदार को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया है।BOLLYWOOD
इस फिल्म के लिए अपने चयन से उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि गैर फिल्मी पृष्ठभूमि के युवा भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर फिल्म क्षेत्र में कामयाब हो सकते है । इससे पहले वे सम्राट पृथ्वीराज , दरबार, बजाओ और नेटफ्लिक्स की सुपरहिट वेब सीरीज तस्करी; द स्मगलर्स वेब और चंद्रयान स्पेस जेन में भी काम कर चुके हैं।BOLLYWOOD
मेहनत, आत्मविश्वास से पाया मुकाम: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट वेब सीरीज तस्करी; द स्मगलर्स वेब उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई। रेवाड़ी के गॉंव सीहा के साधारण किसान परिवार में जन्मे नितिन यादव का फिल्म जगत से दूर- दूर तक कोई संबंध नहीं है। अपनी लगन, मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासित जीवन शैली से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता श्रीकृष्ण कुमार यादव और माँ शारदा देवी के संस्कारों और आशीर्वाद को देते हुए अपने भाई पिंकू और जीजाजी राकेश यादव का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में उन्हें सहयोग और हौसला दिया।
जानिए कहां से थी पढाई: बता दें कि होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र ( सत्र 2009 ) नितिन राव ने स्कूल में बिताए गए समय को उन्होंने अपनी जीवन दिशा के उज्जवल भविष्य की नींव का आधार बताया।BOLLYWOOD
















