Bollywood Move: धुरंधर की आतिशबाजी से हिल गया बोक्स आफिस

On: March 21, 2026 7:41 PM
Follow Us:
धुरंधर की आतिशबाजी से हिल गया बोक्स आफिस

Bollywood Move: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही जो तूफानी शुरुआत की थी, वह अब इतिहास बनती नजर आ रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 23 दिन पूरे कर लिए हैं और खास बात यह है कि इन सभी दिनों में फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई दर्ज की है, जो आमतौर पर बहुत कम फिल्मों के हिस्से में आता है। लगातार मजबूत कलेक्शन के चलते धुरंधर ने खुद को एक बड़ी ब्लॉकबस्टर के रूप में स्थापित कर लिया है।Bollywood Move

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी, दमदार एक्शन और कलाकारों के सशक्त अभिनय को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है। साढ़े तीन घंटे से अधिक की लंबाई के बावजूद दर्शकों ने फिल्म की पकड़ और रोमांच को सराहा है। इसके गाने भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिससे फिल्म की लोकप्रियता और बढ़ी है।Bollywood Move

यही वजह है कि धुरंधर बीते दो हफ्तों से लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारत में यह फिल्म 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली रणवीर सिंह की पहली फिल्म बन गई है। शुरुआती 22 दिनों में फिल्म ने भारत में 685.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

अब फिल्म के 23वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, चौथे शनिवार को फिल्म ने 17.93 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 665.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कारोबार के लिहाज से धुरंधर अब अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के हिंदी डब वर्जन के रिकॉर्ड को चुनौती देती नजर आ रही है, जिसने भारत में करीब 830 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि धुरंधर इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now