BJP news: संविधान गौरव अभियान एससी मोर्चा प्रदेश में चलाएगा 12 दिन का पखवाड़ा

On: November 24, 2021 12:17 PM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। संविधान गौरव अभियान एससी मोर्चा प्रदेश में 26 नवंबर संविधान दिवस से भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर तक 12 दिन का एक पखवाड़ा चलाएगा। इसके तहत 26 नवंबर को पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में हरियाणा प्रगति रैली, 26 नवंबर 2021, रेवाड़ी के नाम से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक हरियाणा सरकार में मंत्री डॉ बनवारी लाल की संयोजकता में किया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम की तैयारी के निमित्त आज हीरालाल नंबरदार प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा ने जिला स्तरीय बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बैठक ली जिसमें एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामसिंह सांवरिया ने बताया की एससी मोर्चा जिला स्तर पर जोर शोर से इस कार्यक्रम के लिए जुटा हुआ है, संविधान दिवस हम सब को एकता के सूत्र में पिरोने का और हम सब में राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता और कर्तव्यनिष्ठता निभाने की याद दिलाता है। हम सबको अपने अधिकारों के साथ-साथ हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य पर भी बहुत गहराई से ध्यान देना चाहिए, एक आम व्यक्ति कानून के दायरे में रहकर नियमों का पालन करके राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकता है अपने वक्तव्य में प्रदेश महामंत्री ने बताया हरियाणा प्रदेश में 6 कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय होंगे, और बाकी हरियाणा के सभी जिलों पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस अवसर पर जिला महामंत्री गजे सिंह पुनिया अमर सिंह खोरी नरेंद्र पीपल रविंद्र किरार चित्र कुमार कमल निंबल हरद्वारी लाल दिनेश दिनेश कुमार खींची दलबीर सिंह अजय रंगा रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष निहाल सिंह मुकुल कांत घनश्याम दुलगच राजेंद्र डोरिया भोम सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now