गुरुग्राम: आईटी हब और मॉडर्न लाइफस्टाइल के लिए मशहूर गुरुग्राम अब प्राकृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने जा रहा है। इसी क्रम मे गांव कासन करीब 25 एकड़ क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी पार्क बनाया जाएगा। इसमें लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से रेस्टोरेंट, मडहाउस और नौका विहार की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।Biodiversity park
दिल्ली से नजदीकी और एनएच-48 व केएमपी एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी होने के कारण यहां पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा होने की संभावना है। यह झील न केवल गुरुग्राम को पर्यटन नक्शे पर नई पहचान देगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगी।जिससे प्रकृति प्रेमियों को एक नया अनुभव मिलेगा।Biodiversity park
झील परिसर में 15 तरह के फलदार और फूलदार पौधे लगाए गए हैं तथा पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जल शोधन यूनिट भी स्थापित की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त आयुष सिंह ने बताया कि इस पार्क को लेकर दूसरे चरण का काम शुरू होगा। इसमें लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से रेस्टोरेंट, मडहाउस और नौका विहार की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।Biodiversity park

















