Bike theft at bawal: बावल अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करने दोनो युवक काबू

On: November 6, 2021 12:19 PM
Follow Us:

बावल: सुनील चौहान। थाना बावल पुलिस ने मोटर-साईकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जा चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद कर ली है।  आरोपियों की पहचान बावल के मोहल्ला वैधवाडा निवासी ईश्वर व रेवाड़ी जिले के गाँव खुरमपुर निवासी रवि के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता धर्मेन्द्र पुत्र श्री महासिंह निवासी गांव ढाणी अहीर बावल ने पुलिस में शिकायत दी थी कि शुक्रवार को उसके लड़के विशाल की तबियत खराब होने के कारण वह अपने लड़के को अपनी मोटरसाईकिल पर रेवाड़ी के कटला बाजार के नजदीक डा0 कमल अस्पताल लेकर गया था। मेरे लडके को अस्पताल में भर्ती करवाकर जब मैं बाहर आया तो मेरी मोटरसाईकिल पर एक लडका बैठा था और एक लडका सामने खडा था। इसके बाद मैं वापिस अस्पताल के अंदर चला गया। इसके बाद जब मैं वापिस बाहर आया तब मेरी मोटरसाईकिल वहाँ नही मिली। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जाँच के दौरान थाना बावल पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों ईश्वर पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला वैधवाडा बावल व रवि पुत्र रूपचंद निवासी खुरमपुर जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार करके चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now