Political News Haryana: राव इंदजीत की बेटी आरतीराव के चुनाव को लेकर आया बडा अपडेट, जानिए कौन कहां से लडेगा चुनाव

On: December 14, 2023 7:37 AM
Follow Us:

राजनीति में मची हलचल, क्या हो सकता है ये बदलाव, फिर सु​र्खियों में आई आरती रा

सुनील चौहान। हरियाणा: केंद्रीय मंत्री राव इंदजीत के बेटी आरतीराव की बेटी कई सालो से चुनाव को लेकर प्रचार कर रही है, कई जगह रेली व बैठक कर चुकी है। बार बार यह कहा जा रहा था वह रेवाडी या अटेली से विधानसभा का चुनाव लडेगी। लेकिन रामपुरा हाउस से चुनावो को लेकर बडा अपडेट आया है।

Dharuhera: चाबी मिस्त्री हत्याकांड: IG से मिले परिजन, नहीं हो रही गिरफ्तारी ?

सांसद राव इंद्रजीत सिंह केंद्र में मंत्री रहने के साथ-साथ दक्षिणी हरियाणा के बड़े जनाधार वाले नेता हैं। उनकी पकड़ गुरुग्राम से लेकर भिवानी जिले तक है। दक्षिण हरियाणा की सभी सीटों पर राव इंद्रजीत सिंह का सीधा प्रभाव है।

AARTI RAO 2

आरती के चुनाव को लेकर आया बडा अपडेट: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उनका परिवार लोकसभा चुनाव भी लड़ेगा। उनकी बेटी आरती राव लोकसभा उम्मीदवार हो सकती हैं। राव इंद्रजीत अभी गुरुग्राम से सांसद हैं, लेकिन उनकी बेटी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर एक्टिव है। दूसरा विकल्प गुरुग्राम का रहेगा।

rao inderjeet3 11zon
दिल्ली: दिल्ली आवास पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के जन्म दिवस पर शुभ कामनाएं देते हुए

राव इद्रजीत सिंह लड सकते है विधानसभा चुनाव
सूत्रो से पता चला है कि इस बार लोकसभा चुनाव के बाद होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत उतर सकते है। यह फैसला BJP के 3 राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपनाए फॉर्मूले के आधार पर होगा। जहां सांसदों को चुनाव लड़वाया गया है।

 

रामपुरा हाARTI RAO 4उस वाले परिवार के नाम से मशहूर राव इंद्रजीत के करीबी सूत्रों ने बताया कि खुद केंद्रीय मंत्री भी यही चाहते हैं। दक्षिणी हरियाणा को साधने के लिए भाजपा इस तरह का प्रयोग कर सकती है। हालांकि अंतिम फैसला BJP हाईकमान का होगा।

गोगामेडी की हत्या से पहले शूटरो के खाते में आए थे 6 लाख, जानिए केसे हुआ खुलासा
आरती लडेगी लोकसभा का चुनाव

आरती राव का फोकस फिलहाल महेंद्रगढ़ जिले में है। ऐसे में वे महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है। दूसरा विकल्प गुरुग्राम लोकसभा सीट भी है।

5 बार के सांसद राव इंद्रजीत सिंह
रामपुरा हाउस के वारिस केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह 3 बार रेवाड़ी की जाटूसाना सीट से विधायक रहने के साथ ही 5 बार के सांसद है। 2 बार वे महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने। इसके बाद 2009 में गुरुग्राम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और लगातार तीन बार से यहां से सांसद है।

ARTI RAO
हरियाणा: महेंद्रगढ जिले के अटली के गांव रामबास मे कार्यकर्ता सम्मेलन मे उमडी भीड

फिलहाल वह केंद्र सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का पदभार संभाले हुए है। बढ़ती उम्र के चलते उन्होंने अपनी बेटी आरती राव को सक्रिय किया हुआ है।

2019 नहीं मिली आरती राव को  TICKET

2019 के विधानसभा चुनाव में ही राव इंद्रजीत सिंह की कोशिश आरती राव को विधानसभा चुनाव लड़ाने की थी, लेकिन भाजपा ने उनकी बेटी को रेवाड़ी सीट से टिकट नहीं दी। लेकिन अब लंबे समय से खुद आरती राव ही ऐलान करती आ रही है कि वे चुनाव जरूर लड़ेंगी, लेकिन किस सीट से लड़ेंगी ये अभी तक क्लियर नहीं किया है।rao inderjit 11zon

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now