हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ा अपडेट, सिर्फ इनकों को ही मिलेगी तीसरी किस्त

On: January 9, 2026 7:02 PM
Follow Us:
Haryana News:

हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योजना की तीसरी किस्त जल्द ही पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। विभाग की ओर से लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने बैंक खातों को आधार से लिंक अवश्य रखें, ताकि भुगतान में किसी तरह की रुकावट न आए।

 

12 जनवरी तक आने की उम्मीद: बता दें कि किस्त जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और 12 जनवरी तक राशि खातों में डाली जा सकती है। इससे राज्य की हजारों महिलाओं और बेटियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

LADO YOJNA HARYANA
विभाग की ओर से लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने बैंक खातों को आधार से लिंक अवश्य रखें, ताकि भुगतान में किसी तरह की रुकावट न आए। यदि खाते में नाम, आधार या बैंक विवरण से जुड़ी कोई त्रुटि है तो उसे समय रहते संबंधित विभाग या नजदीकी सीएससी सेंटर पर ठीक करवा लें। विभाग का कहना है कि तकनीकी खामियों के कारण भुगतान रुकने की स्थिति से बचने के लिए यह सावधानी बेहद जरूरी है।

जानिए किनकों मिलेगा लाभ तीसरी किस्त का लाभ केवल उन्हीं लाभार्थियों को दिया जाएगा, जिन्हें योजना की पहली और दूसरी किस्त पहले ही मिल चुकी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के तहत सभी भुगतान डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाएंगे। इससे राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या बिचौलियों की भूमिका की संभावना नहीं रहेगी।

सरकार का उद्देश्य दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के जरिए जरूरतमंद परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। तीसरी किस्त को लेकर लाभार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोग अपने खातों की स्थिति जांचने में जुटे हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now