Gold Silver Price: सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, देखें 24 कैरेट सोने के ताज़ा भाव

On: June 2, 2025 9:07 AM
Follow Us:
news

 Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में अक्सर उतार-चढ़ाव होता रहता है. इसलिए किसी भी प्रकार की खरीदारी या निवेश से पहले इनकी कीमतों की जांच करना बेहद जरूरी होता है. आज हम आपको मध्यप्रदेश के दो प्रमुख शहरों – भोपाल और इंदौर में 2 जून 2025 को सोने-चांदी के ताजा रेट बताने जा रहे हैं. आप ये रेट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे BankBazaar.com पर भी देख सकते हैं.

भोपाल में आज का सोना भाव

अगर आप भोपाल में सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जान लें कि आज यानी सोमवार, 2 जून को यहां 22 कैरेट सोना 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 94,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिक रहा है. ये दरें कल के मुकाबले स्थिर बनी हुई हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

इंदौर में भी सोना स्थिर भाव
इंदौर में भी सोने के भाव स्थिर हैं. यहां 22 कैरेट सोना 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 94,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है. इस तरह भोपाल और इंदौर दोनों जगहों पर आज सोने की कीमतों में कोई फर्क नहीं देखा गया.

भोपाल में चांदी का भाव

अगर बात करें चांदी की, तो भोपाल में चांदी आज 1,11,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है. यह वही दर है जो रविवार 1 जून को भी थी, यानी चांदी के भाव में भी स्थिरता बनी हुई है. 1 ग्राम चांदी की कीमत 111 रुपये है.

इंदौर में चांदी की कीमत
इंदौर में भी चांदी के रेट स्थिर हैं. यहां भी 1 किलो चांदी 1,11,000 रुपये में मिल रही है, और 1 ग्राम चांदी का भाव 111 रुपये है. ऐसे में अगर आप सिल्वर में निवेश करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन सही मौका हो सकता है.

कैसे जानें सोने की शुद्धता?
सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉलमार्क सबसे महत्वपूर्ण प्रमाण है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा प्रमाणित हॉलमार्क से सोने की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाती है.

 

24 कैरेट – 999
23 कैरेट – 958
22 कैरेट – 916
21 कैरेट – 875
18 कैरेट – 750
अधिकांश आभूषण 22 कैरेट में बनाए जाते हैं, जबकि कुछ मामलों में 18 कैरेट का भी प्रयोग होता है. याद रखें, 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन उससे ज्वेलरी नहीं बनाई जा सकती.

22 और 24 कैरेट में क्या है फर्क?
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन इसका प्रयोग ज्वेलरी निर्माण में नहीं किया जाता क्योंकि यह बहुत नरम होता है. दूसरी ओर, 22 कैरेट गोल्ड लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें तांबा, चांदी और जिंक जैसे अन्य धातुओं को मिलाकर आभूषण तैयार किए जाते हैं.

इसलिए ज्यादातर ज्वेलर्स 22 कैरेट में ही गहने बेचते हैं. निवेश के लिहाज से 24 कैरेट बेहतर होता है, जबकि पहनने योग्य गहनों के लिए 22 कैरेट सोना उपयुक्त रहता है.

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now