Haryana News: बिजली वितरण निगम का बडा फैसला, अब इन गोशालाओं को मिलेगी सस्ती बिजली

On: January 9, 2026 10:45 AM
Follow Us:
Nandu gosala dharuhera

Haryana News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने पंजीकृत गौशालाओं को नई साल पर बडा तोहफा दिया है। ​हरियाण में पंजीकृत गौशलाओ को अब सस्ते दर में बिजली दी जाएगी। हरियाणा गौ सेवा आयोग में पंजीकृत गौशालाओं को ₹2 प्रति यूनिट की दर से बिजली आपूर्ति की जाएगी।इसी को लेकर विभाग की ओर से नया सेल्स सर्कुलर नंबर D-01/2026 जारी किया है।

 

बता दे कि अब हरियाणा में एक ही पंजीकरण संख्या वाली लेकिन अलग-अलग स्थानों पर स्थित गौशालाओं को अब अलग-अलग बिजली कनेक्शन दिए जा सकेंगे। यह सब्सिडी केवल मीटर आधारित वास्तविक बिजली खपत पर ही देय होगी।Haryana News

 

₹2 प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली
प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि हरियाणा गौ सेवा आयोग में पंजीकृत गौशालाओं को ₹2 प्रति यूनिट की दर से बिजली आपूर्ति की जाएगी। शेष बिजली लागत की भरपाई राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में की जाएगी।

DHBVN के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया कि रियायती टैरिफ का लाभ केवल उन्हीं गौशालाओं को मिलेगा, जो हरियाणा गौ सेवा आयोग में विधिवत पंजीकृत होंगी। इसको लेकर लेटर जारी कर दिया गया है। जो पंजीकृत गौशालाए है वे इस लेटर के आधार पर बिजली बोर्ड में संपर्क करके अपना बिल रेट कम करवा सकते है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now