रेवाड़ी: बार एसोसिएशन ने चुनाव को लेकर बडी पहल ही है। चुनाव प्रचार को लेकर होनी वाली बरबादी को रोकने के लिए बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी प्रत्याशी ने चुनाव प्रचाार के लिए बेनर या होर्डिंग लगाया तो वह चुनाव नहीं लड सकता है।Weather Alert : हरियाणा में होगी बारिश, जानिए 10 दिन तक कैसा रहेगा मौसम
बता दे कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी बड़े-बड़े होर्डिंग, बैनर पोस्टर लगाकर जोर-जोर से प्रचार प्रसार करते आए हैं। लेकिन इस बार जिला बार एसोसिएशन ने पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के आदेश के अनुसार बिना बैनर होर्डिंग के ही चुनाव लड़ने की हिदायत जारी की है।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव इस बार बिना बैनर एवं होर्डिंग के लड़े जाएंगे। जिला बार एसोसिएशन की चुनाव समिति ने अपने निर्णय के तहत लगाए सभी होर्डिंग्स मंगलवार को उतार दिए गए। प्रत्येक वर्ष जिला बार एसोसिएशन के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी बड़े-बड़े होर्डिंग, बैनर पोस्टर लगाकर जोर-जोर से प्रचार प्रसार करते आए हैं। 
लेकिन इस बार जिला बार एसोसिएशन ने पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के आदेश के अनुसार बिना बैनर होर्डिंग के ही चुनाव लड़ने की हिदायत जारी की है।
15 दिसंबर को होगा चुनाव: 15 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए चुनाव समिति ने भी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी तिवारी ने बताया कि इस बार भी चुनाव ईवीएम मशीन द्वारा कराए जाएंगे। कुल 1729 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर पंच पदों के प्रत्याशियों का चुनाव कर सकेंगे।
देना होगा शपथनामा: चुनाव समिति के सदस्यों के आदेश के आधार पर मंगलवार को जिला कोर्ट परिसर एवं आसपास लगे हुए सभी चुनाव होर्डिंग बैनर हटा दिए गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन भरने से पूर्व प्रत्याशियों को एक शपथ पत्र देना होगा, जिसमें स्पष्ट किया जाएगा कि उन्होंने कहीं भी कोई बैनर, पोस्टर, इश्तहार नहीं लगाया हुआ है।
इसके साथ ही यह भी शपथ पत्र में उल्लेख किया जाएगा कि वह भविष्य में 15 दिसंबर तक कोई होर्डिंग बैनर पोस्टर नहीं लगाएंगे। चुनाव समिति के सदस्य एडवोकेट सतीश डागर, चौधरी चरण सिंह, शमशेर सिंह, चंदन सिंह यादव व नरेश कुमार यादव ने अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए 15 दिसंबर को होने के वाले चुनाव के लिए बार रूम में तैयारी की।Weather Alert : हरियाणा में होगी बारिश, जानिए 10 दिन तक कैसा रहेगा मौसम
चुनाव समिति ने मतदान के दिन कंप्यूटरीकृत लिस्ट से मतदाताओं को अपना मत क्रमांक देखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। आगामी 4 व 5 दिसंबर जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में ही नामांकन सुबह 11 से 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। 6 दिसंबर को नामांकन वापस लेने के साथ ही 15 दिसंबर को सुबह 9 से 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा।खुशखबरी: Graps 3 हटाया, प्रदूषण से मिली राहत, जानिए किन पाबंधियों से मिलेगी राहत
सिर्फ एक-एक होर्डिंग लगाने की अनुमति सभी उम्मीदवारों के लिए एक-एक होर्डिंग लगाने की अनुमति दी गई है। जो कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार के पास निर्धारित जगह पर लगाई जाएगी। पुरानी चैंबर बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर इसी प्रकार नई चैंबर बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर लोहे के पाइप लगाकर इन्हें निर्धारित स्थान दिया गया है। इसमें एक होडिंग लगा सकेंगे।
















