Haryana News: हरियाणा में सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, खाटू श्याम और सालासर धाम के लिए शुरू होगी हेलिकॉप्टर सर्विस

On: June 21, 2025 7:17 AM
Follow Us:
Haryana News Big announcement of Saini government in Haryana, helicopter service will start for Khatu Shyam and Salasar Dham

Haryana News: हरियाणा सरकार जल्द ही खाटू श्याम और सालासर धाम जाने वाले भक्तों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है। यह सेवा हिसार एयरपोर्ट और गुरुग्राम से शुरू होगी। हालांकि, अभी सैनी सरकार की ओर से इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन, सरकार की तैयारियों को देखते हुए दावा किया जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस सेवा को शुरू कर सकती है।

आयोध्या के लिए पहले ही शुरू हो चुकी है फ्लाइट

दरअसल, सैनी सरकार हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या धाम के लिए हवाई यात्रा पहले ही शुरू कर चुकी है। पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को इस सेवा की शुरुआत की थी। अयोध्या जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सरकार अब खाटू श्याम और सालासर के लिए सेवा शुरू करने की पूरी प्लानिंग कर ली है।

आसान होगा हिसार से खाटू श्याम और सालासर धाम का सफर

यह हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से हिसार से खाटू श्याम और सालासर धाम जाने वाले भक्तों के लिए यात्रा और भी आसान हो जाएगी। अभी इन धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में भक्तों को कई घंटे का सफर तय करना पड़ता है। हिसार शहर से खाटू श्याम की दूरी करीब 263 किलोमीटर है, जहां पहुंचने में भक्तों को करीब 4-5 घंटे लगते हैं, जबकि सालासर धाम की दूरी करीब 200 किलोमीटर है और वहां पहुंचने में लगभग साढ़े तीन से चार घंटे लगते हैं।

लाखों लोगों को होगा फायदा

ऐसे में अधिकतर लोग इन स्थानों तक निजी वाहनों या ट्रेन से सफर करते हैं, लेकिन अब हेलिकॉप्टर सर्विस शुरू होने जा रही है, जिससे यह लंबा सफर कम हो जाएगा। इस सर्विस के शुरू होने से भक्त एक ही दिन में दर्शन करके वापस लौट सकेंगे और विशेष रूप से बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालुओं को इसका बड़ा फायदा मिलेगा और लाखों लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now