​Big accident at NH 48: दिल्ली जयपुर हाईवे पर हुआ बडा हादसा, लगा जाम

On: December 6, 2025 6:48 PM
Follow Us:
NH 48 JAM

Big accident at NH 48: नेशनल हाईवे-48 पर खरखड़ा कट के बडा हादसा हो गया है। तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया। जिसके चलते हाईवे पर काफी देर तक जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डंपर ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया।​Big accident at NH 48

भिवानी निवासी ठेकेदार दिनेश ने धारुहेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका ड्राइवर अंकित निखरी टाइल प्लांट से टाइलें लोड कर पटौदी प्लांट की ओर जा रहा था।

डस्ट से भरे एक डंपर ने मारी टक्कर: राजस्थान के पाटन से दिल्ली की तरफ डस्ट से भरे एक डंपर ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ही डंपर ड्राइवर को पकड़ लिया गया। घायल अंकित को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी भेजा गया। डॉक्टर एमएलआर रिपोर्ट के अनुसार उसे छह चोटें आई हैं।​Big accident at NH 48

डंपर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ड्राइवर को मौके पर पकड़ लिया था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी पप्पन अली के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी है।​Big accident at NH 48

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now