Big accident: तेज रफ्तार केंटर का कहर, कापड़ीवास ओवरब्रिज के पास रेहड़ी संचालक की मौत, दो वाहन क्षतिग्रस्त

On: January 15, 2026 1:19 PM
Follow Us:

Big accident: धारूहेड़ा। दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कपड़ीवास ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार केंटर ने कहर बरपा दिया। बेकाबू केंटर ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर रोजी-रोटी कमा रहे एक रेहड़ी संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जोनियावास व मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाले धर्मेंद्र 34 के रूप में हुई है।

IMG 20260115 113941
घटना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केंटर तेज गति में भिवाडी की ओर से आ रहा था। कपड़ीवास ओवरब्रिज के नजदीक अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते केंटर पहले सड़क पर चल रहे वाहनों से टकराया और फिर सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेहड़ी संचालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि उनमें सवार लोगों को हल्की चोटें आई है।
हादसे के बाद भी केंटर नहीं रुका और आगे बढ़ते हुए पास स्थित एक स्कूल की दीवार से जा टकराया। टक्कर से स्कूल की दीवार का एक हिस्सा टूट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल में कोई नही था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलने पर धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने केंटर को जब्त कर लिया है और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।जांच अधिकारी अनीष कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया है तथा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
धारूहेड़ा: कैंटर से टूटी दीवार

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now