Bhiwani Double Murder: मुस्लिम युवको की जलाकर हत्या में शामिल व ईनामी बदमाश काबू

On: April 14, 2023 2:18 PM
Follow Us:

Bhiwani Double Murder: राजस्थान पुलिस (Rajasthan police)  ने भिवानी मे 2 मुस्लिम युवक नासिर और जुनैद को जलाकर हत्या करने वाले दो आरोपियो को काबू किया है। आरोपियो की पहचान भिवाडी के निवासी मोनू राणा और गोगी के रूप मे हुई है। इन पर 10-10 हजार रुपए का इनाम था।

बता दे कि 15 फरवरी 2023 को राजस्थान में भरतपुर जिले के गांव घाटीमका निवासी जुनैद (35) व नासिर (25) का पहाड़ी थाना क्षेत्र से अपहरण हो गया था। अपहरण का आरोप बजरंग दल से जुड़े गौरक्षकों पर लगा था।

16 फरवरी को दोनों की लाश कंकाल के रूप में हरियाणा के भिवानी जिले में पड़ने वाले लोहारू के जंगलों में बोलेरो गाड़ी से बरामद हुई थी। दोनों को जिंदा जलाकर मारा गया था। Bhiwani Double Murder

हत्या का मामला किया था दर्ज: भरतपुर राजस्थान पुलिस ने 5 नामजद सहित कुछ अन्य पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। दो दिन बाद ही भरतपुर पुलिस ने हत्याकांड में शामिल गौरक्षक श्रीकांत सैनी को गिरफ्तार किया था। जबकि बजरंग दल का गौरक्षा प्रमुख मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर हत्याकांड में नाम आने के बाद से फरार है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now