Haryana News: भिवानी और कोरियावास कालेज को मिली MBBS की 200 सीटे: आरती राव

On: September 6, 2025 8:17 PM
Follow Us:

Haryana News: जिले के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा के मेडिकल कॉलेज को अब एमबीबीएस की 200 सीटों की मंजूरी मिल गई है। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने से न केवल जिले के बल्कि पूरे दक्षिण हरियाणा के छात्रों को लाभ मिलेगा।Haryana News

ब​ता दे कि हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 19 अगस्त को इसको लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा को लेटर लिखा था, इसको लेकर अब मंजूरी मिल गई।Haryana News

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने भिवानी और कोरियावास (महेंद्रगढ़) मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 100 -100 सीटों पर एडमिशन की अनुमति देने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि इसी सत्र से दोनों मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।Haryana News

​​​​​​​आरती सिंह राव ने कहा कि अब इन दोनों कॉलेजों में जहां नीट के एग्जाम में मेरिट में आने वाले हरियाणा के युवाओं को अपने प्रदेश में ही अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने का सपना साकार होगा, वहीं इन कॉलेजों के शुरू होने से मेडिकल कॉलेज के अलावा आस -पास के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने से अब अधिक छात्रों को डॉक्टरी की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। यह कदम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम साबित होगा।Haryana News

5 ajay jangda  उपचेयरमैन ने जताया आभार: सीटें बढ़ने से यहां चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर होगी। साथ ही भविष्य में क्षेत्र के    अस्पतालों में प्रशिक्षित डॉक्टरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। धारूहेडा नपा के उपचेयरमैन अजय जांगडा ने इसे दक्षिण हरियाणा को एक बडा तोहफा बताया है।Haryana News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now