केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जो लोग गौकशी में लिप्त हैं, वे ही भर्तृहरि नगर नाम का विरोध कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार सनातन धर्म के प्रति समर्पित है। उन्होंने चंद्रयान मिशन का उल्लेख करते हुए बताया कि चांद पर उतरने वाली जगह का नाम ‘शिव शक्ति’ रखा गया है, जो देश के लिए गर्व का विषय है।BHIWADI
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर गौकशी करने वाले लोग अगर यह समझते हैं की योगियों का नाम रखने से उनका उद्धार हो जाएगा तो वह आज ही अपना नाम बदल ले और उसका सर्टिफिकेट मैं उनको दे दूंगा, लेकिन उसके लिए उनको जय श्री राम बोलना पड़ेगा।BHIWADI

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार कोटकासिम क्षेत्र के शेरपुर गांव में बाबा मोहन राम मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
पहली परियोजना लाडपुर से शेरपुर तक सड़क का डामरीकरण है, जिसकी लागत 1.20 करोड़ रुपए है। दूसरी परियोजना शेरपुर से गैलपुर वाया जोड़ियां, चावण्डी, भौकर तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की है, जिसके लिए 17.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।BHIWADI
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खैरथल-तिजारा जिले को भर्तृहरि नगर के रूप में मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य है। किशनगढ़ बास, कोटकासिम, मुंडावर, तिजारा और भिवाड़ी के समग्र विकास के लिए खैरथल को केंद्र में रखा जाएगा। क्षेत्र में ढाई सौ करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं के साथ-साथ मेवात क्षेत्र के लिए विशेष विकास फंड और खैरथल से ROB के लिए 50 करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।BHIWADI
इसके अलावा, किशनगढ़ बास में 71 करोड़ रुपए की लागत से पानी की योजना और यमुना लिंक प्रोजेक्ट के तहत 5000 करोड़ रुपए का टेंडर भी जारी किया गया है, जिससे क्षेत्र के गांवों में पेयजल की कमी को दूर किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए फैक्ट्रियों की स्थापना और स्किल डेवलपमेंट के लिए ITI की शुरुआत की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों में खेल और लाइब्रेरी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने भिवाड़ी और खैरथल के एमएसएमई को भारत के मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई।
ये रहे मौजूद: इस मौके पूर्व विधायक रामहेत यादव, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, कोटकासिम प्रधान संता देवी, नगरपालिका चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, उपखंड अधिकारी रेखा यादव, महंत अशोक कौशिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।















