मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: भिवाड़ी में HR मैनेजर पर जानलेवा हमला, कार के सीसे तोडे

On: July 20, 2025 6:56 PM
Follow Us:
Breaking News

Breaking News: भिवाड़ी के कहरानी इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वेक्टर फूड्स स्पेशलिटीज लिमिटेड के HR मैनेजर जगदेव सिंह पर दो अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात सुबह 10:05 बजे रेलवे अंडरपास के पास शनिवार को हुई, जब जगदेव सिंह रोज की तरह अपने ऑफिस जा रहे थे।

पीड़ित के अनुसार, जैसे ही उन्होंने अंडरपास के पास कार धीमी की, दो हमलावरों ने डंडों से उनकी कार पर हमला बोल दिया। ड्राइवर साइड और पीछे की विंडशील्ड को तोड़ते हुए हमलावरों ने उन्हें घायल कर दिया। कांच टूटने से जगदेव सिंह के चेहरे और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। जान बचाने के लिए उन्होंने तुरंत कार को तेजी से भगा लिया और अंडरपास पार कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें  Crime News: हरियाणा के रेवाड़ी में ट्रेन से पर्स चोरी: पर्स में थी नकदी व 5 लाख के जेवरात
दोनों हमलावर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर MTI चौक की ओर भाग गए।
दोनों हमलावर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर MTI चौक की ओर भाग गए।

शिकायत में जगदेव ने बताया कि दोनों हमलावर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर MTI चौक की ओर भाग गए। हमला क्यों किया गया, इसका कारण जगदेव सिंह को भी समझ नहीं आया है। उन्होंने इसे पूरी तरह से अकारण और खतरनाक हमला बताया है।

फिलहाल भिवाड़ी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के बाद से औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों में भय का माहौल है। पीड़ित ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

यह भी पढ़ें  Free Bijli Bill: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले बल्ले , अब बिजली का बिल होगा जीरो

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now