भिवाड़ी: खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। घटनास्थल से महज 400 मीटर दूर एक और अवैध पटाखा फैक्टरी चल रही है। टीम ने जब फैक्टरी में रैड की तो बड़ी मात्रा में पॉपअप पटाखे और केमिकल मिले हैं। इतना ही नहीं पास ही एक एक गोदाम से अवैध पटाखों का भंडार बरामद किया गया है।Bhiwadi News
पुलिस को कोई खबर: सबसे अहम बात है कि प्रशासन को मोटी मंथली मिल रही थी यही कारण है इन अवैध फैक्ट्रीयो पर कोई लगाम ही नहीं थी। कांग्रेस नेता इमरान खान की सूचना पर मंगलवार को प्रशासनिक टीम रीको के प्लॉट संख्या जी-1/682 पर पहुंची जहां पॉपअप पटाखों का बड़े पैमाने पर निर्माण किया जा रहा था।Bhiwadi News
एडीएम सुमित्रा मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम यहां पहुंची। यह फैक्टरी स्टील फैब्रिकेशन के काम के लिए पंजीकृत है। फैक्टरी मालिक ने आरओ से वॉशिंग पाउडर बनाने की स्वीकृति ली थी।Bhiwadi News

नहीं आया मालिक: रैड पर पहुंची टीम ने जब फैक्टरी मालिक को फोन किया गया लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा। एक घंटा इंतजार करने के बाद गेट का ताला तोड़कर टीम अंदर गई। फैक्टरी में भारी मात्रा में पटाखे और पटाखे बनाने का सामान और केमिकल मिले हैं।
–
जानिए कैसे पैक करते थे पटाखे: गोदाम में चाइनीज रैपर में पटाखे पैक किए गए थे ताकि आसानी से परिवहन और सप्लाई किया जा सके। यह अवैध स्टॉक होली या अन्य त्योहारों के लिए तैयार किया जा रहा था। प्रशासन अब इन पटाखों की सप्लाई चेन की गहन जांच कर रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि पटाखे किन फर्मों, डीलरों या क्षेत्रों में भेजे जाने थे। मुख्य रूप से राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के बाजारों में इनकी सप्लाई की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर सक्रिय हैं।
एक और अवैध पटाखा फैक्ट्री पकडी: हादसे के बाद टीम ने रैड मारी तो एक ओर बडा खुलासा हुआ है। यह फैक्टरी खुशखेड़ा ब्लास्ट स्थल से महज 500 मीटर दूर है। सोमवार को जब पास की फैक्टरी में ब्लास्ट हुआ तो यह फैक्टरी चल रही थी। ब्लास्ट के बाद मालिक फैक्टरी पर ताला लगाकर फरार हो गया था।
टीम ने की रेड: मौके पर एडीएम सुमित्रा मिश्रा, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद और फायर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ।

















