मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bhiwadi Factory Blast: डेढ़ महीने पहले ही आए थे मजदूरी करने बिहार से, कई घरों के बुझ गए चिराग

On: February 17, 2026 7:37 PM
Follow Us:
डेढ़ महीने पहले ही आए थे मजदूरी करने बिहार से, कई घरों के बुझ गए चिराग

Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए बलास्ट से एक दो नहीं बल्कि 8 परिवारों के चिराग बुझ गए है। बताया जा रहा है कंपनी में ठेकेदार बिहार के मोतिहारी का रहने वाला था ऐसे में वह अपने एरिया से मोटा पैसा देने का लालच देकर यहां पर श्रमिक लाता था। जो श्रमिक मारे गए है उनमें 5 श्रमिक तो गांव से 15 दिन ही यहां पर आए थे। Bhiwadi Factory Blast

 

जानिए कैसे हुआ हादसा: बता दे कि फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान पटाखे में आग लग गई और धमाके होने शुरू हो गए। उस समय 25 से ज्यादा श्रमिक काम पर थे। जैसे धमका हुआ तो काम कर रहे कुछ मजदूर भागकर फैक्ट्री से बाहर निकल आए, लेकिन करीब 9 लोग अंदर ही फंसे रह गए। जिनमें से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात बिहार के मोतिहारी के निवासी हैं।Bhiwadi Factory Blast

यह भी पढ़ें  Haryana crime : दिनदहाडे देवर ने भाभी के साथ किया ये कांड, फिर

दो घंटे बाद ही उनकी मौत की खबर’ मृतकों की पहचान सुजांत पासवान, मिंटू पासवान, अजीत, रवि, श्याम, अमरेश और शशि भूषण के रूप में हुई है। ये सभी मजदूर करीब डेढ़ महीने पहले ही बेहतर भविष्य की तलाश में बिहार के मोतिहारी से भिवाड़ी आए थे। हादसे से महज एक दिन पहले 15 फरवरी को इनके परिवारों ने शिवरात्रि मनाई थी। 16 फरवरी की सुबह पुरुष काम पर निकले और एक-दो घंटे बाद ही उनकी मौत की खबर घर पहुंची।Bhiwadi Factory Blast

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के लाइनमैन सोनू ने KBC में धमाका, 5 लाख रुपए जीतकर बदली किस्मत
Bhiwadi Factory Blast: They had come from Bihar to work only a month and a half ago, the lights of many houses were extinguished.
Bhiwadi Factory Blast: They had come from Bihar to work only a month and a half ago, the lights of many houses were extinguished.

मृतक मिंटू के भाई राजकुमार की ओर दर्ज कराई गई FIR ‘ बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक राजेंद्र, हेमंत कुमार शर्मा, सुपरवाइजर अभिनंदन तिवारी और ठेकेदार अजीत को इस बात का भली-भांति ज्ञान था कि बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के विस्फोटक का काम करना जानलेवा हो सकता है। इसके बावजूद, मुनाफे की खातिर मजदूरों की जान जोखिम में डाली गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।Bhiwadi Factory Blast

 

फैक्ट्री ब्लास्ट में  मृतक

1सुजांतशिव पासवानपूर्वी चंपारण
2मिंटूसिकंदर पासवानझरोखर, मोतिहारी
3अजीतसुरेंद्र सिंहपूर्वी चंपारण
4रविराजदेवपूर्वी चंपारण
5श्यामजयदेवपूर्वी चंपारण
6अमरेशकृष्ण लालपूर्वी चंपारण
7शशि भूषणपूर्वी चंपारण
यह भी पढ़ें  Rewari Accident: धारूहेड़ा दमकल कर्मी की सडक हादसे में मौत

 

इन लोगों पर दर्ज हुई FIR
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी राजेंद्र कुमार फैक्ट्री मालिक है। राजेंद्र कुमार के साथ उनके फैक्ट्री पार्टनर हेमंत कुमार शर्मा (शाहजहांपुर, राजस्थान), बिहार के मोतिहारी निवासी सुपरवाइजर अभिनंदन तिवारी और ठेकेदार अजीत (खेरथल-तिजारा, राजस्थान) के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

मालिक फरार: भिवाड़ी ब्लास्ट केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फैक्ट्री मालिक और मैनेजर को पुलिस लगातार ढूढ़ने में लगे हुए थे। काफी कोशिश के बाद फैक्ट्री के मैनेजर हिरासत में ले लिया है। हालाकि पता चला है मालिक को इसकी सूचना मिलने पर फरार है तथा उसका मोबाइल भी बदं है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now