मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: भिवाड़ी प्रशासन ने अपनाया नया पैतरा, चुपके से धारूहेड़ा में धकेला फिर काला पानी

On: February 11, 2026 8:30 PM
Follow Us:

Haryana News: धारूहेड़ा: भले ही भिवाडी प्रशासन ने अलवर बाइपास पर मिटी हटाकर जलभराव कम होने के लिए वाह वाह लूट ली लो, लेकिन हकीकत कुछ ओर ही है। पिछले दो दिन से बजरंग नगर के पीछे भिवाड़ी की ओर से आ रहा काला और दूषित पानी धडल्ले से धारूहेड़ा में पहुंच रहा है। आलम यहां तक है अब से पानी बजरंग नगर के पीछे तथा एमटूके सोसायटी के पास अथाह मात्रा में जमा हो गया।Haryana News

Haryana News:  भिवाड़ी प्रशासन ने अपनाया नया पैतरा, चुपके से धारूहेड़ा में धकेला फिर काला पानी
Haryana News: भिवाड़ी प्रशासन ने अपनाया नया पैतरा, चुपके से धारूहेड़ा में धकेला फिर काला पानी

अब रोजाना जमा हो रहे काले पानी से अब स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। रिहायशी क्षेत्र के बिल्कुल समीप गंदे पानी का ठहराव होने से आसपास तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह पानी स्कूल के अंदर से यहां पहुंच रहा है और निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण खाली पड़े जगह में जमा हो गया है।Haryana News

यह भी पढ़ें  Rewari News: SDM Bawal ने ली CSC सेंटर संचालकों की बैठक, चेतावनी के साथ ​दिए ये आदेश!
Haryana News:  भिवाड़ी प्रशासन ने अपनाया नया पैतरा, चुपके से धारूहेड़ा में धकेला फिर काला पानी
Haryana News: भिवाड़ी प्रशासन ने अपनाया नया पैतरा, चुपके से धारूहेड़ा में धकेला फिर काला पानी

M2k काउंटी हाइट्स सोसाइटी के मनीष, प्रवीन, वार्ड तीन के प्रतिनिध त्रिलोक धारीवाल, अजय जांगड़ा ,डी के शर्मा, कृष्ण यादव ने बताया कि अलवर बायपास के पास दो दिन से एक निजी स्कूल के अंदर से धारूहेड़ा में कला पानी पहुंच रहा है। जलभराव से आसपास टहलना भी कठिन हो गया है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी संबंधित विभागों को पहले भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया।

क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका और प्रशासन से मांग की है कि भिवाड़ी से आने वाले गंदे पानी को रोका जाये ताकि बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: राठीवास में दिल्ली के संस्थापक, महान सम्राट अंनगपाल की प्रतिमा का किया अनावरण

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now