ABVP Bhiwadi News: भिवाड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, खैरथल इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिजली घर से हुआ, जहाँ से शोभायात्रा अनुशासन एवं उत्साह के साथ प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुँची।ABVP Bhiwadi News
शोभायात्रा में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र, बैनर एवं प्रेरक नारों के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा के पश्चात अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित सभा में स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन एवं युवाओं के लिए उनके संदेशों पर विस्तार से चर्चा की गई।ABVP Bhiwadi News

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज टेक इंडिया के डायरेक्टर श्री राजेश यादव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।
मुख्य वक्ता विभाग संयोजक नारायण भारत जी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को विस्तार से रखते हुए कहा कि उनका जीवन दर्शन युवाओं को आत्मनिर्भर, चरित्रवान और कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था।
इस कार्यक्रम में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखा और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की भाग संयोजक हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व, सांस्कृतिक चेतना एवं आत्मगौरव की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम का मंच संचालन अनूप यादव द्वारा किया गया कार्यक्रम में राजेश जोशी, महेश गुप्ता, विशाल अग्रवाल, विशाल गुप्ता आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे

















