Bhiwadi News: अवैध पटाखा बनाने वाली तीन ओर फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, मालिक व मैनेजर गिरफ्तार

On: February 18, 2026 12:35 PM
Follow Us:
Bhiwadi News: अवैध पटाखा बनाने वाली तीन ओर फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, मालिक व मैनेजर गिरफ्तार

Bhiwadi News: भिवाड़ी: औद्योगिक कस्बा भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री बलास्ट में 7 श्रमिको की मौत के बाद प्र शासन ने कंपनियों की जांच शुरू कर दी। इसी क्रम में औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग ठिकानों दो फैक्ट्रियों और एक गोदाम पर छापेमारी की।Bhiwadi News

कार्रवाई में बड़ी मात्रा में कच्चा माल, तैयार पटाखे और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें जब्त की गई हैं। मामले में मालिक हेमंत कुमार शर्मा और फैक्ट्री मैनेजर अभिनंदन तिवारी को हिरासत में लिया गया है।Bhiwadi News

अवैध पटाखा बनाने वाली तीन ओर फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, मालिक व मैनेजर गिरफ्तार
अवैध पटाखा बनाने वाली तीन ओर फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, मालिक व मैनेजर गिरफ्तार

मामले में हेमंत कुमार शर्मा के भाई, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार शर्मा की संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या अवैध गतिविधियों को संरक्षण या किसी प्रकार की अंदरूनी सहायता मिली थी।

ये किए काबू: कार्रवाई में बड़ी मात्रा में कच्चा माल, तैयार पटाखे और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें जब्त की गई हैं। मामले में मालिक हेमंत कुमार शर्मा और फैक्ट्री मैनेजर अभिनंदन तिवारी को हिरासत में लिया गया है।

जानिए कहां कहां चल रहा था अवैध कारोबार: एडिशनल एसपी अतुल साहू ने बताया कि तीनों इकाइयां शाहजहांपुर (कोटपूतली-बहरोड़) निवासी हेमंत कुमार शर्मा के नाम लीज पर ली गई थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यहां बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। संबंधित विभागों से लाइसेंस और एनओसी की पुष्टि की जा रही है।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस को फैक्ट्री परिसर से पटाखा बनाने की मशीनें, रासायनिक मिश्रण, बारूदनुमा पदार्थ, खाली खोल, फ्यूज वायर, पैकिंग सामग्री और अन्य उपकरण मिले। गोदाम से तैयार पटाखों की बड़ी खेप जब्त की गई है। जब्त सामग्री का वजन और बाजार मूल्य का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का माल बरामद हुआ है।Bhiwadi News

सुरक्षा की अनदेखी: अग्निशमन उपकरण पर्याप्त नहीं थे और आपात निकास की व्यवस्था भी अधूरी थी। पुलिस को आशंका है कि यहां कई मजदूरों से जोखिम भरे हालात में काम कराया जा रहा था, जिनमें कुछ नाबालिग भी हो सकते हैं। श्रम विभाग को सूचित कर रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।Bhiwadi News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now