Bhiwadi News: नाले में मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान

On: July 17, 2025 8:51 AM
Follow Us:
BHIWADI THANA

Bhiwadi News: भिवाड़ी के यूआईटी  (UTI)  थाना क्षेत्र में पारसनाथ मॉल के पास एक गंदे नाले से बुधवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि शव 3-4 दिन पुराना है।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

भिवाड़ी थानाधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि राहगिर ने सूचना दी थी नाले में शव पडा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला है। Bhiwadi News

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या और आत्महत्या सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यूआईटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

शव की स्थिति को देखते हुए मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। आस पास के थाने में फोटो शेयर की गई है ताकि पहचान हो सके।Bhiwadi News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now