Bhiwadi News: आभूषण की दुकान में फायरिंग कर लूट का प्रयास, पांच लोग घायल

On: August 24, 2024 6:52 AM
Follow Us:

Bhiwadi News  कस्बे के सेंट्रल मार्केट स्थित आभूषण की दुकान पर बदमाशों ने फायरिंग कर लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने लूटपाट में विफल रहने पर फायरिंग किया, जिससे पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि तीन लोगों को मामूली वचोट लगी है।

फायरिंग की घटना के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए लेकिन तब तक बदमाश भागने में कामयाब हो गए। फायरिंग से अफरा तफरी मच गई।

भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी व डीएसपी मुकेश चौधरी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी व डीएसपी मुकेश चौधरी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

सूचना मिलने के बाद भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी व डीएसपी मुकेश चौधरी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे ।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम तकरीबन साढ़े सात बजे कार सवार चार लड़के हथियार लेकर सेंट्रल मार्केट स्थित कमलेश ज्वेलर्स पर आए और दुकानदार को पिस्तौल दिखाई और दुकान में रखे गहने लूटने लगे।

दुकानदार ने गहने लूटने का विरोध किया तो लुटेरे फायरिंग कर दी। फायरिग के करने बाद आरोपी कार में बैठ कर फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची है और नाकाबंदी करवाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now