Breaking news: बिना बारिश भिवाड़ी से धारूहेड़ा पहुचा काला पानी

On: January 5, 2026 8:26 AM
Follow Us:

Breaking news:धारूहेड़ा सोहना-पलवल हाईवे पर अलवर बाइपास के पास भिवाड़ी से आने वाले काले पानी को रोकने के लिए बनाए गए रैंप को भिवाड़ी प्रशासन द्वारा तोड़े जाने के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रैंप टूटते ही कंपनियों से निकलने वाला अथाह काला पानी तेज बहाव के साथ धारूहेड़ा से बेस्टक रोड व जैन मंदिर परिसर की ओर पहुंच गया है।

नगर पालिका धारूहेड़ा के उप चेयर मैनअजय जांगड़ा वार्ड 2 के पार्षद प्रतिनिधि डीके शर्मा, अवतार सिंह , जैन मंदिर की संचालक प्रदुमन जैन  ने बताया कि दो दिनों से लगातार आ रहे  पानी के कारण मुख्य मार्ग व मंदिर परिसर में भारी जलभराव हो गया है, जिससे बेस्टक की ओर जाने वाला आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि सेक्टरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

अगर समय रहते इस  पानी पर रोक नहीं लगी तो घरों में भी पानी घुस जाएगा. सेक्टरवासियो ने एचएसवीपी विभाग से इस पानी को निकालने की मांग की है।

सेक्टर वासियों की शिकायत मिल चुकी है ।फिलहाल अस्थाई रूप से पंपसेट लगाकर पानी को सड़क व मंदिर से बाहर निकाला जा रहा है।
अशोक कुमार एसडीओ एचएसवीपी

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now