Bhiwadi: हरियाणा के CM Nayab Saini तिजारा आएंगे आज, भूपेंद्र यादव के समर्थन में करेंगे प्रचार

On: April 9, 2024 7:30 PM
Follow Us:

Bhiwadi: अलवर में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियो जोर शोर से लगी हुई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को सवेरे दस बजे तिजारा आएंगे। वे यहां पर तिजारा अलवर रोड पर बीएस मेमोरियल स्कूल के खेल ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में एक सभा को संबोधित करेंगे।

विधायक ने सभा स्थल का लिया जायजा: सभा स्थल की तैयारी का जायजा लेने के लिए मंगलवार शाम को तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ सभा स्थल पर पहुंचे साथ ही वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर उनको दिशा निर्देश दिए।

 

धारूहेड़ा से जाएंगे तिजारा: बता दे कि सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा के धारूहेड़ा तक हेलीकॉप्टर से आएंगे। इसके बाद धारूहेड़ा से तिजारा तक सड़क मार्ग से पहुंचेंगे। उनके आवागमन की तैयारियो को लेकर कार्यकर्ता जूटे हुए है।

 

ये रहे मौजूद: इस दौरान दिनेश यादव, प्रधान जेपी यादव, मंडल अध्यक्ष बनयसिह, विनय पाल यादव, रामेश्वर सैनी, देशपाल यादव, अजयपाल यादव, सतपाल प्रजापति,अनिल दहिया, रविन्द्र जाटव, पुरूषोत्तम सैनी अशोक यादव, डीके यादव, विरेन्द्र सैनी, विवेक शर्मा, नरेन्द्र पटेल,, नरपाल यादव और कैलाश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now