Bhiwadi: सैनी सभा तिजारा की कार्यकारिणी गठित, जानिए किसको क्या मिला पद ?

On: June 27, 2024 7:44 AM
Follow Us:

Bhiwadi: यहां के सैनी माध्यमिक विद्यालय में सैनी सभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस मोके पर अतिथियों ने कार्यकारिणी को शपथ भी​ दिलाई। कार्यक्रम में चुनाव व्यवस्था में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं व सहयोगी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

मुख्य अतिथि उद्योगपति ईश्वर सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जंगली राम को उपाध्यक्ष, सोम दत्त को सचिव, बन्शी सैनी, सतबीर सैनी को उपसचिव, कोषाध्यक्ष, रामनिवास सैनी, हीरालाल सैनी को प्रचार मंत्री, मुकेश सैनी को संगठन मंत्री सहित कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

जयपाल सिंह, लक्ष्मण, नवल को सदस्य के रूप में कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम में चुनाव व्यवस्था में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं व सहयोगी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद: दौरान पुरुषोत्तम सैनी, हनुमान सैनी, रामेश्वर सैनी, फूल सिंह सैनी, सतपाल प्रजापत, पार्षद अनिल सैनी, सुभाष सैनी, पृथ्वी सैनी, राजू सैनी, मुकेश जैन, चिरंजी लाल आदि मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now