Bestech city Dharuhera: मूलभूत सुविधाओं का टोटा, 30 घंटे से बिजली गुल, टूटी सड़कों से परेशान लोग

On: July 6, 2025 11:18 AM
Follow Us:
BESTECH-CITY-DHARUHERA

Bestech city Dharuhera : धारूहेड़ा स्थित बेस्टेक सिटी सोसायटी में रह रहे सैकड़ों परिवार मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां न तो सड़कों की मरम्मत की जा रही है, न ही सुरक्षा गार्ड की कोई व्यवस्था है और अब लगातार 30 घंटे से बिजली की आपूर्ति ठप होने से हालात और भी खराब हो गए हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतें देने के बावजूद न तो बिल्डर सुनवाई करता है और न ही प्रशासन कोई कार्रवाई करता है।Bestech city Dharuhera

आरडब्लूए के प्रधान अजय जांगड़ा, रामफल शास्त्री, विकास शर्मा, उंगता देवी, महेश, महेंद्र, खड़क पटवारी, धर्मबीर, धर्मेंद्र और नरेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 15 साल पहले प्लॉट लेकर मकान बनाए गए थे लेकिन सोसायटी में सड़कें तभी से टूटी पड़ी हैं। हालत यह है कि बरसात के दिनों में रास्तों पर पानी भर जाता है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। आरडब्लूए का गठन हुए 7 साल हो चुके हैं, लेकिन बिल्डर न तो मीटिंग में आता है और न ही सोसायटी की जिम्मेदारी उसे सौंपी जा रही है।Bestech city Dharuhera

धारूहेड़ा: यहां के बेस्टक सोसायटी में सुविधाओं के अभाव में लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। सोसायटी में जहां सडकों की हालत बदहाल है
धारूहेड़ा: यहां के बेस्टक सोसायटी में सुविधाओं के अभाव में लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। सोसायटी में जहां सडकों की हालत बदहाल है

लोगों ने बताया कि बीते शनिवार से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। गर्मी के इस मौसम में बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बार-बार फोन करने के बावजूद बिल्डर के मालिक धर्मेंद्र और मैनेजर अशोक जवाब नहीं दे रहे। वहीं, मैनेजर अशोक का कहना है कि अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आ गया है, जिसे ढूंढने की कोशिश की जा रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली। अब नई केबल बिछाई जा रही है और जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।

लोगों का कहना है कि वे पहले ही उपायुक्त और बिल्डर को कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। महंगी जमीन लेकर मकान बनाने के बाद भी जब बुनियादी सुविधाएं न मिलें, तो यह प्रशासन और बिल्डर की लापरवाही को दर्शाता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now